फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt is reportedly set to produce an adult web series featuring newcomers Know Details

Alia Bhatt: क्या करण जौहर की राह चलेंगी आलिया? नई प्रतिभाओं को करेंगी लॉन्च, वेब सीरीज के निर्माण की चर्चा

Wed, 09 Apr 2025 05:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 09 Apr 2025 05:38 PM IST
सार

Alia Bhatt to Produce An Adult Web Series: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म 'डार्लिंग्स' के जरिए प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखे। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि वे एक वेब सीरीज का निर्माण करने वाली हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt is reportedly set to produce an adult web series featuring newcomers Know Details
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट ने साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अभिनय की दुनिया में कदम रखे थे। उन्हें करण जौहर ने लॉन्च किया था। तब से अब तक आलिया ने कई कमाल की फिल्मों में काम किया है और सिलसिला जारी है। वे प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। साल 2021 में आलिया ने अपना प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस लॉन्च किया था। इसके बैनर तले उन्होंने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' बनाई। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि आलिया एक वेब सीरीज का निर्माण करने वाली हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Kapil Sharma: कपिल शर्मा के ट्रांसफॉर्मेशन पर हैरान हुए फैंस, अभिनेता का दुबला-पतला लुक देखकर पूछे कई सवाल

विज्ञापन

नई कास्ट को करेंगी लॉन्च
आलिया भट्ट की पिछली दो फिल्में- 'हार्ट ऑफ स्टोन' और 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। अब आलिया शिव रवैल के निर्देशन में बन रही स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। इस बीच अभिनेत्री को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि आलिया एक एडल्ट वेब सीरीज प्रोड्यूस करेंगी। 'तेलुगु 123' की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट अपनी इस वेब सीरीज को पूरी तरह नई कास्ट के साथ बनाएंगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Naomika Saran: होशियार, खबरदार, आ रही हैं राजेश खन्ना की नातिन, दिनेश विजन की फिल्म से स्टार किड का होगा डेब्यू

क्या आलिया पकड़ेंगी करण जौहर की राह?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट को चार नए चेहरों की तलाश है, जिन्हें वे इस वेब सीरीज के जरिए लॉन्च करेंगी। हालांकि, फिलहाल आधिकारिक रूप से ऐसी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन, अगर खबरों में सच्चाई है तो देखना यह भी दिलचस्प होगा कि आलिया आउटसाइडर्स को मौका देती हैं या करण जौहर की तरह स्टारकिड्स पर भरोसा जताएंगी। मालूम हो कि करण जौहर स्टारकिड्स को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Raid 2: 'रेड 2' में इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर क्यों, नेटिजेंस कर रहे सवाल, अजय देवगन बोले- नए लोग को...

विज्ञापन

इस ओटीटी पर आने की चर्चा
बतौर निर्माता आलिया की पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। आलिया ने इसमें लीड रोल किया था और उनके अपोजिट विजय वर्मा नजर आए थे। विजय ने आलिया के शराबी पति की भूमिका निभाई थी। आलिया की सीरीज को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह प्राइम वीडियो पर आएगी। फिलहाल आधिकारिक तौर पर कब एलान होता है? इसका इंतजार है!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed