फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt Pouts As She Poses In A Pool In A Pink Swimsuit

Alia Bhatt: धूप में नहाते हुए आलिया ने बनाया पाउट, फैंस बोले- बहुत ही खूबसूरत बच्ची

Thu, 22 May 2025 12:05 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 22 May 2025 12:05 AM IST
सार

Alia Bhatt Photos: आलिया भट्ट ने गर्मी के मौसम में स्वीमिंग पूल का आनंद लिया है। उन्होंने नहाते हुए धूप ली है और पाउट बनाते हुए तस्वीरें शेयर कीं हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt Pouts As She Poses In A Pool In A Pink Swimsuit
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह यहां अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में आलिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया भट्ट गर्मी से बचने के लिए पूल में उतरी हैं। बुधवार को, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर भीषण गर्मी के बीच पूल टाइम की तस्वीरें शेयर की हैं। बेबी-पिंक स्विमसूट में धूप में पोज देते हुए आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके फैंस उनकी सेल्फी को देखकर खुद को रोक नहीं पाए।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

विज्ञापन

आलिया ने पोस्ट कीं तस्वीरें
आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट पर कैप्शन दिया 'थोड़ा स्विम - थोड़ा खुद का ख्याल।' आलिया ने डार्क सर्कल्स से बचने के लिए हीलिंग आई मास्क पहना था और अपना सिर आसमान की ओर करके अपनी आंखें बंद कर ली थीं। एक दूसरे फोटो में उन्होंने अपने फ्रंट कैमरे के लिए पोज देते हुए एक पाउट बनाया।

आलिया की तस्वीर को यूजर्स कर रहे पसंद
आलिया भट्ट की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट किया। एक व्यक्ति ने लिखा 'सुंदर बच्ची।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'वास्तव में एक बच्ची।' एक अन्य ने लिखा 'मेरी धूप की याद आ रही है।' एक फैन ने लिखा 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।' एक और फैन ने लिखा है 'त्वचा की देखभाल और तैराकी भी, बहुत अच्छी गर्मी है।'
यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: भारत के मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म, धनुष निभाएंगे अहम किरदार

विज्ञापन

आलिया ने लिखा था भावुक पोस्ट
हाल ही में भारत पाकिस्तान विवाद पर आलिया भट्ट ने एक भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था 'पिछली कुछ रातें अलग-अलग तरह की रही हैं। जब कोई राष्ट्र अपनी सांसें थामे रहता है, तो हवा में एक तरह की शांति होती है। पिछले कुछ दिनों में हमने उस शांति को महसूस किया है, जिसमें शांत चिंता और तनाव रहा। यह हर बातचीत के पीछे, हर समाचार के पीछे, हर खाने की मेज पर गूंजती रही। हमें यह महसूस हुआ है कि कहीं बाहर पहाड़ों में, हमारे सैनिक जाग रहे हैं, सतर्क हैं और खतरे में हैं। 
जबकि हममें से ज्यादातर लोग अपने घरों में रहे। वहीं, अंधेरे में खड़े पुरुष और महिलाएं हैं, जो अपनी जान से हमारी नींद की रक्षा कर रहे हैं। आपको एहसास होता है कि यह सिर्फ बहादुरी नहीं है। यह एक बलिदान है।'

आलिया का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट जल्द ही अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed