फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt shares sweet memories from 2016 shooting with her favourite co stars

आलिया भट्ट ने शेयर की 10 साल पहले की बेहतरीन यादें, मां समेत सेलेब्स ने किए मजेदार कमेंट

Sat, 17 Jan 2026 09:14 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 17 Jan 2026 09:14 AM IST
सार

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर साल 2016 की कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इनके बारे में भी लिखा है। आइए डालते हैं एक नजर।
 

विज्ञापन
Alia Bhatt shares sweet memories from 2016 shooting with her favourite co stars
आलिया भट्ट, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। यहां अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने 10 साल पहले की कुछ तस्वीरें साझा की हैं और एक पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं इसमें क्या है?
विज्ञापन

आलिया ने शेयर की तस्वीरें
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह कालीन पर बैठकर पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में वह शाहरुख खान के साथ पोज दे रही हैं। एक और तस्वीर में वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया ने लिखी पोस्ट
आलिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है '2016 की शुरुआत सामान्य रही। मेरे पसंदीदा को-एक्टर के साथ शूटिंग के कुछ पल। बहुत सारा प्यार। बद्री के साथ तम्मा-तम्मा की शूटिंग। गोल्डन टेंपल में सुनहरी यादें। मेरी प्यारी परी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुझे कुछ जरूरी गॉसिप दे रही है। एले 2016 कवर शूट। कोल्डप्ले बर्लिन 2016 !' 

Box Office: 'राहु केतु' और 'हैप्पी पटेल' की धीमी शुरुआत, जानें कैसा है 'द राजा साब' और 'धुरंधर' का हाल

विज्ञापन

Alia Bhatt shares sweet memories from 2016 shooting with her favourite co stars
आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
सेलेब्स ने किए कमेंट
इन तस्वीरों को कई लोगों ने पसंद किया है। इस पर सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा है 'एक साल में बहुत कुछ हुआ।' परिणीति चोपड़ा ने लिखा 'यह हमारी भाषा की शुरुआत थी, प्यारी। याद करो।' आलिया की मां सोनी राजदान ने लिखा 'क्या बात है। सभी बहुत खूबसूरत हैं।'



किस फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट?
आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आ सकते हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed