फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia bhatt urges to media not to click raha photos tells the reason

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मीडिया से बेटी राहा की फोटो न लेने के लिए की विनती, बोलीं- कहीं कोई राहा को...

Thu, 13 Mar 2025 05:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 13 Mar 2025 05:23 PM IST
सार

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मीडिया से गुजारिश की है कि उनकी बच्ची की फोटो ना लें। उन्होंने मीडिया को ये भी बताया है कि वह क्यों अपनी बच्ची की फोटो सार्वजनिक नहीं करना चाहती हैं।

विज्ञापन
Alia bhatt urges to media not to click raha photos tells the reason
आलिया रणबीर - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

विस्तार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2022 में बच्चे के माता-पिता बने। जब राहा पैदा हुईं तो दोनों ने पैप्राजी से गुजारिश की कि वह बच्ची की फोटो तब तक ना लें जब तक उन्हें ये न लगे कि यह सही वक्त है। साल 2023 में क्रिस्मस के वक्त आलिया ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया। हालांकि आलिया और रणवीर ने अब मीडिया से गुजारिश की है कि वह उनकी बच्ची की फोटो ना लें।

विज्ञापन

सैफ करीना ने मीडिया से की गुजारिश
आलिया और रणवीर ने ये फैसला ऐसे वक्त लिया जब सैफ अली खान और करीना कपूर ने मीडिया से गुजारिश की कि उनके बच्चे तैमूर और जेह की फोटो न लें।
यह खबर भी पढ़ें: Bhagyashree: ‘मैंने प्यार किया’ की सुमन का हुआ एक्सीडेंट, माथे पर चोट देख घबराए फैंस; तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

Alia bhatt urges to media not to click raha photos tells the reason
शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया से मीडिया से की गुजारिश
एक मीटिंग में रणबीर और आलिया ने मीडिया से कहा 'मैं मुंबई में पला बढ़ा हूं। हम इंडस्ट्री में पैदा हुए हैं। आप सभी हमारे परिवार की तरह हैं। हमको कोई कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। हम आप लोगों को बुलाते हैं, आप लोगों से विनती करते हैं, आप लोग सुनते हो। हम एक दूसरे से वादा करते हैं। ऐसा नहीं है कि हम इस पर केस कर देंगे। हम आप पर केस नहीं करेंगे।'
यह खबर भी पढ़ें: Be Happy: अभिषेक से लेकर फरहान तक इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया अनोखे पिता का किरदार, दर्शकों को खूब भाया

विज्ञापन

Alia bhatt urges to media not to click raha photos tells the reason
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया के जरिए काबू पा सकते हैं
उन्होंने आगे कहा 'आप लोगों को बुला कर हम अपने बच्चे की बेहतरीन के लिए गुजारिश कर रहे हैं। हो सकता है कि ये बड़े लोगों की दिक्कत लगे, हम इसे समझते हैं। हम माता-पिता के तौर पर चाहते हैं कि हम अपने बच्चे की कैसे हिफाजत करें। जितना कर सकते हैं करेंगे। आज हर कोई फोन से फोटो खींचता है और पोस्ट करता है। ये जंगल में लगी आग की तरह फैल जाती है। वह हमारे कंट्रोल में नहीं है। आप हमारे परिवार जैसे हो तो हमारे कंट्रोल में है। हम आपको बोल सकते हैं और आपसे बोल कर इस पर काबू पा सकते हैं।'

इसलिए बेटी की फोटो नहीं खिंचवाना चाहती आलिया
आलिया ने अपनी बच्ची की फोटो न लेने के पीछे की वजह बताई है। उनका कहना है कि हम राहा की सुरक्षा के लिए ये कर रहे हैं। मेरा सबसे बड़ा डर यह है कि कोई अंदर घुसकर राहा को उठा न ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed