सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   alia bhatt varun dhawan dulhania 3 update shared by shashank khaitan

Alia Bhatt: वरुण धवन के साथ फिर बनेगी आलिया भट्ट की जोड़ी? निर्देशक ने दिया 'दुल्हनिया 3' पर अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 01 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan-Alia Bhatt Dulhaniya 3 Update: निर्देशक शशांक खैतान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में वरुण धवन और आलिया भट्ट की हिट फ्रेंचाइजी दुल्हनिया को लेकर अपडेट दिया है।

alia bhatt varun dhawan dulhania 3  update shared by shashank khaitan
शशांक खैतान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड में नई पीढ़ी की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी फिर से पर्दे पर वापसी करेगी या नहीं, इस सवाल का जवाब हर फैन पिछले कई वर्षों से तलाश रहा है। 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी हिट फिल्मों के बाद दर्शक लंबे समय से इस सीरीज के तीसरे पार्ट ‘दुल्हनिया 3’ का इंतजार कर रहे हैं। अब इस पर निर्देशक शशांक खैतान ने बड़ा अपडेट दिया है।
Trending Videos


शशांक खैतान का बड़ा अपडेट
हाल ही में 'बॉलीवुड बबल' को दिए एक इंटरव्यू में शशांक खैतान ने कहा, 'हम सब चाहते हैं कि ‘दुल्हनिया 3’ बने। चाहे मैं हूं, आलिया हो या वरुण- सभी इस फ्रेंचाइज से जुड़े हैं। लेकिन अभी तक हमें वो सही कहानी नहीं मिली है, जो हमें और दर्शकों को संतुष्ट कर सके।' उन्होंने साफ किया कि टीम लगातार आइडिया पर बातचीत कर रही है लेकिन अब तक कोई ठोस प्लान तैयार नहीं हुआ है। शशांक ने यह भी कहा कि दुल्हनिया सीरीज को मिली जबरदस्त मोहब्बत को देखते हुए वे जल्दबाजी में फिल्म बनाकर दर्शकों को निराश नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kajol: 'काफी पतले लग रहे हैं', दुर्गा पंडाल में पहुंचे अजय देवगन को देख बोले पैप्स, काजोल ने दिया मजेदार जवाब

'सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि कहानी मायने रखती है'
निर्देशक के मुताबिक, किसी भी सफल फ्रेंचाइज का अगला पार्ट तभी बनाया जाना चाहिए जब उसके पास बताने के लिए एक मज़बूत और मजेदार कहानी हो। उनका कहना है कि “दुल्हनिया 3” तभी आएगी जब टीम को लगेगा कि यह कहानी पिछले दोनों पार्ट्स से भी ज्यादा असरदार और मनोरंजक है।

वरुण और शशांक की नई फिल्म
फिलहाल वरुण धवन और शशांक खैतान अपनी नई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के लिए तैयार हैं, जो 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वरुण के अपोजिट जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। साथ ही इसमें सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और रोहित सराफ जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में होंगे। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

दुल्हनिया फ्रेंचाइजी का सफर
2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में पहली बार साथ नजर आए आलिया-वरुण की जोड़ी ने 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के जरिए दर्शकों के दिल जीत लिए। हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी और जबरदस्त केमिस्ट्री ने इस फिल्म को हिट बना दिया। इसके बाद 2017 में रिलीज हुई 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई और दोनों की जोड़ी एक बार फिर सबकी फेवरेट बन गई। तभी से फैंस लगातार तीसरे पार्ट की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed