फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt Very Excited To Her Red Carpet Debut In Cannes Film Festival, Says Something Special About Firsts

Alia Bhatt: 13 साल के करियर में पहली बार इस मंच पर उतरेंगी आलिया, बोलीं- डेब्यू कैसा भी हो, खास ही होता है

Sat, 03 May 2025 11:21 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 03 May 2025 11:21 AM IST
सार

Alia Bhatt Debut: बॉलीवुड में अपने करियर के 13 साल बिता चुकीं आलिया भट्ट अब पहली बार एक बड़े मंच पर नजर आने वाली हैं। जो उनका डेब्यू है। अपने इस डेब्यू को लेकर आलिया काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt Very Excited To Her Red Carpet Debut In Cannes Film Festival, Says Something Special About Firsts
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

विस्तार

अपने 13 साल के करियर में आलिया भट्ट ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने काफी कम वक्त में ही इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। हालांकि, कुछ प्लेटफॉर्म ऐसे हैं जहां आलिया अभी भी नहीं पहुंची हैं। जबकि यहां पहुंचना हर बॉलीवुड अभिनेत्री की एक ख्वाहिश होती है। अब इंडस्ट्री में 13 साल बिताने के बाद आलिया भट्ट इस बड़े मंच पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। जानिए कौन सा है वो मंच और आलिया ने अपने इस डेब्यू को लेकर क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन

‘यह मेरे लिए सम्मान की बात’
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। आलिया ऐश्वर्या राय के साथ फेस्टिवल में शामिल होंगी, जो 13 मई से 24 मई तक चलेगा। एक्ट्रेस ने कान में अपने डेब्यू को काफी खास बताया है। अब अपने डेब्यू पर खुशी जताते हुए आलिया ने कहा, “पहली बार कुछ खास होता है और मैं इस साल फेस्टिवल डे कान में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बहुत उत्साहित हूं, जो सिनेमा और आत्म-अभिव्यक्ति का एक प्रतिष्ठित उत्सव है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।”

विज्ञापन

आलिया ने बताया उनके लिये सुंदरता का क्या है मतलब 
आलिया फेस्टिवल में ‘लाइट्स, ब्यूटी एंड एक्शन’ थीम पर कान में अपनी उपस्थिति देंगी। इसके बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “मेरे लिए सुंदरता का मतलब व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और खुद की वैल्यू का जश्न मनाना है। यह समय से परे है और अद्भुत है। मैं इसका हिस्सा बनकर वाकई काफी खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Palak Tiwari: ‘हम कभी भी अपने माता-पिता की बराबरी नहीं करना चाहते’, नेपोटिज्म के आरोपों पर पलक ने दिया जवाब

यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनी हैं आलिया
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी दिखाई देंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होनी है। इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ उनके पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Anil Kapoor: गरीबी में बीता अनिल कपूर का बचपन, मां निर्मल के संघर्ष का किस्सा सुनाते हुए फफक कर रोए थे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed