फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt will be seen in alfa love and war chamunda and brahmastra

Alia Bhatt Films: जल्द ही इन नई फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट, जन्मदिन पर सामने आई लिस्ट

Sat, 15 Mar 2025 03:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Mar 2025 03:50 PM IST
सार

Alia Bhatt Upcoming Films: आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। वह कई फिल्मों में अच्छी अदाकारी करके बहुत मशहूर हो गई हैं। जल्द ही वह नई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। आज आपको हम इसी बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt will be seen in alfa love and war chamunda and brahmastra
शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहती हैं आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके पास कई फिल्में हैं। उन्होंने 'जिगरा', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की है। उनकी आने वाली नई फिल्में एक्शन और रोमांच से भरी होने वाली हैं। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि आलिया किन फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

अल्फा
आलिया भट्ट जल्द ही 'अल्फा' फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह रोमांचक फिल्म है। फिल्म में उनके साथ शारवरी वाघ भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। फिल्म में महिला ताकत को दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी एक जासूस महिला पर आधारित है जो एक खतरनाक मिशन पर जाती है। फिल्म 25 दिसंबर 2025 में रिलीज हो सकती है। 
Coolie vs War 2: बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगी 'वॉर 2'-'कुली' के बीच टक्कर, ऋतिक की फिल्म को रास्ता देंगे रजनीकांत?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt will be seen in alfa love and war chamunda and brahmastra
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
लव एंड वार
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वार' में आलिया भट्ट के अलावा रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। ये फिल्म ऐतिहासिक ड्रामा है। इसमें रोमांस, एक्शन और गहरी भावनाएं दिखेंगी। इस फिल्म की कहानी अभी किसी को बताई नहीं गई है। आलिया ने इस पर काम करने के लिए पूरा साल लगाया है। फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है।
Ranya Rao: कई बार मारे थप्पड़ और खाना नहीं दिया, रान्या राव का डीआरआई पर बड़ा इल्जाम
 
विज्ञापन

Alia Bhatt will be seen in alfa love and war chamunda and brahmastra
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चामुंडा
खबर है कि 'चामुंडा' फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल अदा करने वाली हैं। फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं। इस फिल्म में रोमांचकारी सिनेमाई अनुभव मिलेगा। कहा जाता है कि इसका कथानक भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित है। इसमें आलिया को अजीब दृश्यों के साथ बहुत ताकतवर दिखाया गया है। फिल्म 2025 में ही रिलीज होगी।

ब्रह्मास्त्र: पार्ट टू- देव
यह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा भाग है। इसे अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया ईशा बनकर वापस आएंगी। इसमें वह रणबीर कपूर से टूट कर प्रेम करेंगी। इस फिल्म में, उनकी भूमिका का काफी विस्तार होने की उम्मीद है। फिल्म में नए रहस्यों से पर्दा उठेगा। फिल्म में अच्छे विजुअल इफेक्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed