सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun Praised Ram Charan Janhvi Kapoor Jagapathi Babu and Buchi Babu for movie Peddi Shares Post

अल्लू अर्जुन ने राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' पर दी प्रतिक्रिया; जानिए जान्हवी कपूर की अदाकारी पर क्या कहा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Jun 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Allu Arjun On Peddi: राम चरण फिल्म 'पेद्दी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने 'पेद्दी' पर प्रतिक्रिया दी है।

Allu Arjun Praised Ram Charan Janhvi Kapoor Jagapathi Babu and Buchi Babu for movie Peddi Shares Post
जान्हवी कपूर-राम चरण-अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'पेद्दी' 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें रामचरण, जान्हवी कपूर और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छा कलेक्शन जुटा रही है। मगर, फिल्म में जान्हवी कपूर को अपनी भूमिका के लिए काफी ट्रोल किया गया है। इस बीच अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म पर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने जान्हवी के लिए क्या कहा? जानिए

Trending Videos

अल्लू अर्जुन ने 'पेद्दी' पर क्या कहा?
अल्लू अर्जुन ने आज मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'पेद्दी' को लेकर पोस्ट की है। उन्होंने राम चरण, जगपति बाबू सहित पूरी टीम की तारीफ की है। एक तरफ उन्होंने राम चरण की भर-भरकर सराहना की है। निर्देशक बुची बाबू सना की भी पीठ थपथपाई है। वहीं, जान्हवी को लेकर खास कुछ नहीं लिखा, सिर्फ शुभकामनाएं दी हैं।

राम चरण के काम ने जीता दिल
अल्लू अर्जुन ने लिखा है, 'कल रात 'पेद्दी' देखी। मेरे प्यारे राम चरण की कमाल की परफॉर्मेंस है। दमदार और रॉ। कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है। उस पर शानदार डांस मूव्स। उन्होंने हर मामले में कमाल कर दिया। वाकई। मुझे अपने भाई पर बहुत गर्व है। वह हर तारीफ के हकदार हैं। वहीं, जान्हवी को लेकर लिखा है, 'लीड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को खूब सारा प्यार'। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस
आगे लिखा है, 'जगपति बाबू गारू और बाकी सभी कलाकारों का काम भी शानदार है।  सभी टेक्नीशियनों और निर्माताओं को बधाई। फिल्म के कैप्टन, बुची बाबू गारू को बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने सभी का स्तर बढ़ाया और राम चरण गारू को एक ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया। 'पेद्दी' की पूरी टीम को बधाई। फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, अब तक फिल्म ने 169.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed