Alpha: दूसरे दिन घटी या बढ़ी 'अल्फा' की कमाई? जानिए YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म का हाल
Alpha Movie Collection: फिल्म 'अल्फा' ने कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। जानिए आज शनिवार को दूसरे दिन इसने कैसा कलेक्शन किया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई, नाम था- 'एक था टाइगर'। सलमान खान अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद यह सिलसिला चल पड़ा और बीते वर्ष तक इस यूनिवर्स की छह फिल्में रिलीज हो गईं। सातवीं फिल्म 'अल्फा' है, जो कि स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म भी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्या हाल है? जानिए
ओपनिंग डे पर कितने कमाए?
फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। उनके साथ शरवरी वाघ ने भी अहम भूमिका अदा की है। दोनों को फिल्म में जासूस के रूप में देखा गया है। इस फिल्म ने पहले दिन ठीकठाक शुरुआत की है। 'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
दूसरे दिन घटी या बढ़ी कमाई?
फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह अच्छी स्थिति में दिख रही है। वीकएंड पर दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब होती दिख रही है। पहले दिन के मुकाबले कमाई में इजाफा हुआ है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'अल्फा' ने आज दूसरे दिन 11.25 रुपये का कलेक्शन किया है।
बजट के मुताबिक कैसा है कलेक्शन?
फिल्म का दो दिनों का टोटल कलेक्शन 20.50 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म की लागत की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 100 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। बजट की तुलना में 'अल्फा' की कमाई बहुत मजबूत स्थिति में नहीं है। ऊपर से यह यश राज फिल्म्स की चर्चित स्पाई यूनिवर्स फ्रैंचाइजी की फिल्म है, तो उम्मीदें भी बड़ी हैं। मगर, दूसरा पहलू यह भी है कि यह महिला आधारित फिल्म है। महिला आधारित फिल्मों को भारतीय बॉक्स ऑफिस बहुत तगड़ा रेस्पॉन्स कम ही मिलता है। उस हिसाब से फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
वर्ल्डवाइड कैसा है हाल?
फिल्म 'अल्फा' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी संख्या में कमाई की है। सैकनिल्क पर प्राप्त आकंड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 16.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है। याद रहे यह ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े हैं। बता दें कि अल्फा में अनिल कपूर, बॉबी देओल और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो है।