सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amazon Mx Player Will Now Be Part Of Prime Video What Will Change For Ott Users

अब प्राइम वीडियो का हिस्सा बनेगा अमेजन MX प्लेयर, OTT यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 08 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Amazon MX Player: अमेजन MX प्लेयर अब प्राइम वीडियो का हिस्सा बनने जा रहा है। जानिए ओटीटी यूजर्स के लिए क्या कुछ बदलने वाला है। 

Amazon Mx Player Will Now Be Part Of Prime Video What Will Change For Ott Users
अमेजन एमएक्स प्लेयर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अलग-अलग OTT ऐप्स पर अपनी पसंद का कंटेंट ढूंढने वालों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अमेजन MX प्लेयर और प्राइम वीडियो को अब एक साथ लाया जा रहा है। यानी यूजर्स को फ्री और सब्सक्रिप्शन आधारित कंटेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस इंटीग्रेशन के बाद प्राइम वीडियो भारत का सबसे बड़ा फ्री और पेड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बन जाएगा।

अब एक ही जगह मिलेगा ज्यादा कंटेंट
इस बदलाव के बाद यूजर्स को प्राइम वीडियो की फिल्मों और वेब सीरीज के साथ-साथ MX प्लेयर के फ्री शोज, डब्ड इंटरनेशनल कंटेंट और रियलिटी शोज भी देखने को मिलेंगे। यानी अलग-अलग ऐप्स पर जाने की जरूरत कम होगी और यूजर्स को एक ही जगह बड़ी कंटेंट लाइब्रेरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?
कंपनी के मुताबिक, एंड्रॉइड यूजर्स अभी भी MX प्लेयर ऐप इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन उसका एक्सपीरियंस प्राइम वीडियो से जुड़ा होगा। वहीं आईफोन, स्मार्ट टीवी और वेब यूजर्स को सीधे प्राइम वीडियो ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यूजर्स को ऐड्स वाले फ्री कंटेंट और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन कंटेंट, दोनों के ऑप्शंस मिलेंगे।

 

Amazon Mx Player Will Now Be Part Of Prime Video What Will Change For Ott Users
ओटीटी - फोटो : अमर उजाला
कैसे शुरू हुई ये पार्टनरशिप?
अमेजन ने 2024 में एमएक्स प्लेयर के कुछ हिस्से खरीदे थे। इसके बाद उसे अमेजन मिनी टीवी के साथ मिलाकर अमेजन एमएक्स प्लेयर बनाया गया था। अब कंपनी इसे पूरी तरह प्राइम वीडियो के साथ जोड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

OTT मार्केट के लिए क्यों अहम है यह बदलाव?
प्राइम वीडियो जहां ‘पंचायत’, ‘मिर्जापुर’ और इंटरनेशनल सीरीज जैसे प्रीमियम कंटेंट के लिए जाना जाता है, वहीं एमएक्स प्लेयर ने फ्री वेब सीरीज, डब्ड शोज और रियलिटी कंटेंट के जरिए बड़ी ऑडियंस बनाई है। ऐसे में दोनों प्लेटफॉर्म के इंटीग्रेशन के बाद यूजर्स को एक ही जगह ज्यादा वैरायटी वाला कंटेंट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed