Anurag Kashyap: ‘बंदर’ की आलोचनाओं पर अनुराग ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म के ‘मीटू’ अभियान से कनेक्शन पर कही यह बात
Anurag Kashyap On Bandar: अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। फिल्म को पुरुषवादी और मीटू अभियान से संबंधित बताया जा रहा है। अब अनुराग कश्यप ने फिल्म की आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी पिछली रिलीज फिल्म ‘निशानची’ को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग कश्यप अब अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म का हाल ही में टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) में प्रीमियर हुआ था। वहां प्रीमियर होने के बाद फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे काफी उत्तेजक और भड़काऊ फिल्म बता रहे हैं। जबकि कई लोग इसे मीटू मूवमेंट से जोड़कर मीटू विरोधी बता रहे हैं। अब इन आलोचनाओं के बीच निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और प्रतिक्रिया दी है।
मीटू से फिल्म का कोई लेना-देना नहीं
स्क्रीन के साथ बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप ने फिल्म को लेकर हो रही आलोचनाओं पर रिएक्शन देते हुए कहा कि इसका मीटू से कोई लेना-देना नहीं है। निर्देशक ने कहा कि जब कोई फिल्म झूठे बलात्कार के आरोप के बारे में होती है, तो ऐसी बातें होती हैं। लेकिन ‘मीटू’ ताकत के बारे में है, किसी व्यक्ति द्वारा ताकत के पद का इस्तेमाल करके कुछ करने के बारे में। इस फिल्म का उस तरह के पावरप्ले या उस तरह के पहलू से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए इस फिल्म का मीटू अभियान से कोई लेना-देना नहीं है।
अनुराग ने रखी थी यह शर्त
फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि मेरे पास स्क्रिप्ट लिखने का समय नहीं था। मेरा मानना था कि यह एक बहुत ही मुश्किल विषय है। लेकिन अगर सुदीप शर्मा इसे लिखने के लिए सहमत होते हैं, तभी मैं इसे निर्देशित करूंगा। मेरी किस्मत है कि सुदीप इसे लिखने के लिए सहमत हो गए और फिर फिल्म बन गई। यह पहली बार है जब अनुराग कश्यप और बॉबी देओल साथ में काम कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Bobby Deol: बॉबी देओल को सिनेमा में पूरे हुए 30 साल, फिल्म 'बरसात' से शुरू किया था करियर
बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही ‘निशानची’
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ‘निशानची’ पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स ने सराहा था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। वहीं बॉबी देओल आखिरी बार आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए थे। अब बॉबी यशराज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगी।