सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amidst Spirit Controversy Deepika Padukone Says I Stand By Decisions That Really Give Me A Lot Of Peace

Deepika Padukone: ‘अपने फैसले पर टिके रहना मुझे सुकून देता है’, ‘स्पिरिट’ विवाद के बीच बोलीं दीपिका पादुकोण

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 28 May 2025 08:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Spirit Controversy: ‘स्पिरिट’ फिल्म को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी के बीच अब दीपिका पादुकोण का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। जानिए दीपिका ने ऐसा क्या कहा।

Amidst Spirit Controversy Deepika Padukone Says I Stand By Decisions That Really Give Me A Lot Of Peace
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने बीते दिन एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसे दीपिका पादुकोण पर निशाना माना गया। इस पोस्ट के बाद यह मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। दोनों के फैंस भी आपस में भिड़ रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण का एक बयान सामने आया है, जो अब चर्चाएं बटोर रहा है। 

Trending Videos

दीपिका ने बताया मुश्किल परिस्थितियों में कैसे खुद को करती हैं कंट्रोल
दीपिका पादुकोण बीती शाम एक इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आने वाली चुनौतियों से निपटने के सवाल पर दीपिका पादुकोण ने जवाब दिया। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि जो चीज मुझे संतुलित रखती हैं, वह सिर्फ सच्चा होना और प्रामाणिक होना है। जब भी मैं मुश्किल परिस्थितियों या मुश्किल हालातों का सामना करती हूं, तो मुझे लगता है कि अपने अंदर की आवाज को सुनने और सिर्फ निर्णय लेने व उन फैसलों पर टिके रहने में सक्षम होना मुझे वाकई में बहुत शांति देता हैं। तब मैं सबसे अधिक कंफर्टेबल महसूस करती हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

‘स्पिरिट’ विवाद से जोड़ा जा रहा दीपिका का जवाब
'स्पिरिट' से जुड़े विवाद और संदीप रेड्डी वांगा के उस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद दीपिका पादुकोण का ये बयान काफी वायरल है। हालांकि, इस बयान के दौरान दीपिका ने ‘स्पिरिट’ या संदीप रेड्डी वांगा का न तो नाम लिया और न ही इस बारे में कोई बात कही। लेकिन फैंस दीपिका के इस बयान को इस पूरे मामले और संदीप रेड्डी वांगा को जवाब देने से जरूर जोड़कर देख रहे हैं।


यह खबर भी पढ़ेंः Spirit Controversy: दीपिका के फिल्म छोड़ने पर भड़के संदीप वांगा ? क्रिप्टिक पोस्ट में बोले- 'बिल्ली खंबा नोचे'

ओवरसाइज्ड रेड गाउन में खूबसूरत लगीं दीपिका
इस इवेंट में दीपिका बोल्ड ट्विस्ट के साथ पुराने हॉलीवुड ग्लैमर को अपनाते हुए एक ओवरसाइज्ड लाल गाउन में पहुंची थीं। जिसे स्लीक-बैक हेयरस्टाइल और शो-स्टॉपिंग डायमंड और नीलम नेकलेस के साथ जोड़ा गया था। इस ड्रेस की कई तस्वीरें दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed