फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amir Khan Revealed Ten Main Characters In His Next Sitare Zameen Par

Aamir Khan: ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आमिर ने दी बड़ी अपडेट, बताया फिल्म में होंगे कितने प्रमुख किरदार

Fri, 18 Apr 2025 03:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 18 Apr 2025 03:17 PM IST
सार

Sitare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। लोग फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Amir Khan Revealed Ten Main Characters In His Next Sitare Zameen Par
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

विस्तार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिट्स आमिर खान पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चाओं बने हुए हैं। फैंस बड़ी ही बेसब्री से आमिर की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वो फिल्म के एक-एक अपडेट के बारे में जानकारी चाहते हैं। अभी हाल ही में ये जानकारी सामने आई थी कि आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज होगी। अब फिल्म को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। जिसके बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन

फिल्म में होंगे 10 प्रमुख किरदार
फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी खुद आमिर खान ने साझा की है। आमिर ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया कि फिल्म में एक-दो नहीं बल्कि 10 प्रमुख किरदार होने वाले हैं। एक्टर ने बताया कि ‘सितारे जमीन पर’ में जो मेन किरदार हैं, उनमें से कुछ डाउन सिंड्रोम, तो कुछ ऑटिस्टिक हैं। फिल्म में कुछ मेन किरदारों को दिव्यांगों ने भी निभाया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: इस दिन रिलीज होगी आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’, जानिए कब आएगा फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन

20 जून को रिलीज होगी फिल्म
‘सितारे जमीन पर’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। अभी हाल ही में फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई थी। जिसमें रिपोर्ट्स के हवाले से यह कहा गया है कि ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म के ट्रेलर को 1 मई को रिलीज होने वाली अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ के साथ अटैच किया जाएगा। जिसे इस फिल्म के साथ दिखाया जाएगा।


यह खबर भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु द्वारा निर्मित पहली फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी रिलीज?

फिल्म में आमिर के साथ हैं जेनेलिया
‘सितारे जमीन पर’ साल 2007 में आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ अगला भाग है। तारे जमीन बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने काफी पसंद किया था। यही कारण है कि जबसे आमिर ने ‘सितारे जमीन पर’ की घोषणा की है, तबसे ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह बना हुआ है। फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed