फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan expresses gratitude to his fans in blog on his second birthday 2 august after coolie accident

क्यों दूसरा जन्मदिन मनाते हैं अमिताभ? ब्लॉग के जरिए फैंस को कहा शुक्रिया; लिखा- ‘हर किसी को व्यक्तिगत..'

Mon, 03 Aug 2026 08:23 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Aug 2026 08:23 PM IST
सार

Amitabh Bachchan Latest Blog: अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग के जरिए बीते 2 अगस्त को ‘जलसा’ के बाहर मौजूद रहे फैंस का शुक्रिया अदा किया। अभिनेता ने बताया कि वह और उनके फैंस हर साल इस दिन को दूसरे जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

विज्ञापन
Amitabh Bachchan expresses gratitude to his fans in blog on his second birthday 2 august after coolie accident
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमिताभ बच्चन ब्लॉग

विस्तार

अमिताभ बच्चन ने दो अगस्त की देर रात अपने फैंस के लिए एक भावुक मैसेज शेयर किया। अपने नए ब्लॉग के जरिए महानायक ने यह भी बताया कि वो हर साल 2 अगस्त को अपना दूसरा जन्मदिन मानते हैं। जानिए बिग-बी ने क्या लिखा और इस दिन ऐसा क्या खास हुआ था? 

विज्ञापन


'आपके प्यार की तुलना नहीं कर सकते'
अमिताभ बच्चन हर रविवार मुंबई स्थित अपने आवास 'जलसा' के बाहर फैंस का अभिवादन करने के लिए मौजूद रहते हैं। अपने हालिया ब्लॉग में बच्चन साहब ने लिखा, ‘जलसा के गेट पर आने के लिए सभी का आभार। हर किसी को व्यक्तिगत रूप से जवाब देना बहुत मुश्किल होता है इसलिए मैं इसे यहां सभी के लिए लिख रहा हूं। आप सभी लोगों के मेरे लिए असीमित प्यार की तुलना नहीं की जा सकती।’

विज्ञापन

Amitabh Bachchan expresses gratitude to his fans in blog on his second birthday 2 august after coolie accident
अमिताभ बच्चन ब्लॉग - फोटो : Amitabh Bacchan Blog

'समय बड़ा बलवान होता है'
बच्चन साहब ने आगे अपने ब्लाॅग में लिखा, '2 अगस्त की बातें ... बहुत कम लोगों को इसका ज्ञान है, पर जितनों ने भी लिख कर अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं, मैं हृदय से अपना आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि ये आप सबकी प्रार्थनाएं थीं, जिससे संभव हुआ कि आज मैं आप सब से इस माध्यम के द्वारा, अपना आभार प्रकट कर सकूं। समय बड़ा बलवान होता है। और आज का समय सदा आप सबकी प्रार्थनाओं की वजह से संभव हो पाया है। अब समय हो गया है केबीसी के पहले दिन की रिकॉर्डिंग का। तो मैं चला, एक और चुनौती का सामना करने, आप सबके आशीर्वाद और स्नेह के साथ।'

Amitabh Bachchan expresses gratitude to his fans in blog on his second birthday 2 august after coolie accident
'कुली' के सेट पर घायल हुए थे अमिताभ - फोटो : X

क्यों मनाते हैं दूसरा जन्मदिन?
दरअसल, 1983 को अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘कुली की शूटिंग को दौरान जानलेवा हादसा हुआ था। एक एक्शन सीन के दौरान टाइमिंग मिस होने से उनके सह-कलाकार पुनीत इस्सर का मुक्का और टेबल का कोना सीधे अमिताभ के पेट पर पड़ा।
आनन-फानन में बच्चन साहब को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका गंभीर ऑपरेशन हुआ, उन्हें क्लिनिकली डेड तक घोषित किया गया था। इस खतरनाक हादसे के बावजूद वह चमत्कारिक ढंग से बच निकले इसीलिए आज के दिन वह अपना दूसरा जन्मदिन मनाते हैं। इस रिकवरी के लिए वो हमेशा अपने लाखों फैंस की प्रार्थनाओं को श्रेय देते हैं।

विज्ञापन

Amitabh Bachchan expresses gratitude to his fans in blog on his second birthday 2 august after coolie accident
अमिताभ बच्चन - फोटो : IANS

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके साथ वह केबीसी के 18 वें सीजन में भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed