फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol And Son Karan Deol Visits Patna Sahib Gurudwara Ahead Of The Film Batwara 1947

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब गुरुद्वारा, बेटे करण संग मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

Mon, 03 Aug 2026 10:06 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 03 Aug 2026 10:06 PM IST
सार

Sunny Deol: सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ बिहार के प्रसिद्ध तख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास।

विज्ञापन
Sunny Deol And Son Karan Deol Visits Patna Sahib Gurudwara Ahead Of The Film Batwara 1947
सनी देओल और करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म के रिलीज से पहले एक्टर्स ने श्री पटना साहिब गुरुद्वारा जाकर आशीर्वाद लिए। इस दौरान के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

गुरुद्वारे पहुंचकर किए दर्शन
सामने आए वीडियो में सनी देओल गुरुद्वारे में गुरु गोबिंद सिंह जी के सामने प्रार्थना करते और कुछ समय ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं। तख्त श्री पटना साहिब सिख धर्म का एक बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण स्थल है, क्योंकि यह गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मस्थान है। यह गुरुद्वारा सिखों के पांच तख्तों में से एक है और इसकी बहुत खास मान्यता है। यहां हर साल दुनिया भर से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

विज्ञापन

दर्शन के बाद सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, ‘तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब, जो श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का पवित्र जन्मस्थान है, वहां जाकर मैं खुद को बेहद धन्य महसूस कर रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

किस पर आधारित है फिल्म 'बंटवारा 1947' 
सनी देओल की यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई' पर बनी है, जो 1947 भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द की कहानी दिखाती है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जावेद अख्तर ने गाने लिखे हैं। 

Sunny Deol And Son Karan Deol Visits Patna Sahib Gurudwara Ahead Of The Film Batwara 1947
फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सनी के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी नजर आएंगे। 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त को रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- Batwara 1947: प्रमोशनल टूर के दौरान सनी देओल रियल लाइफ हीरोज को करेंगे सम्मानित, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed