Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने खरीदी नई कार, पूजा कर गाड़ी पर लगाया टीका; फैंस ने दी बधाई; वायरल हुआ वीडियो
Malaika Arora New Car: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी नई गाड़ी की पूजा करती नजर आ रही हैं। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलाइका अरोड़ा ने अपने कार के कलेक्शन में एक और नई गाड़ी का स्वागत किया है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गाड़ी का वेलकम करती नजर आ रही हैं।
मलाइका ने की नई गाड़ी की पूजा
वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपनी नई गाड़ी की पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में पूजा की थाली से गाड़ी की आरती करती दिखती हैं, इसके बाद वो गाड़ी पर टीका लगाती नजर आती हैं। मलाइका इस दौरान जिम वियर में दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो काफी खुश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
फैंस ने दी एक्ट्रेस को बधाई
वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने उन्हें नई कार के लिए बधाई भी दी। कई लोगों ने उन्हें कांग्रेचुलेट किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही गाड़ी ‘थार रॉक्स’ है। हालांकि एक्ट्रेस ने कार को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया है, ना ही इस बात को कन्फर्म किया है कि कौन सी गाड़ी है।
मलाइका अरोड़ा को दर्शक उनके अभिनय से ज्यादा डांस के लिए पसंद करते हैं। मलाइका ने कई फिल्मों के गानों पर बेहतरीन डांस किया है। इस लिस्ट में 'मुन्नी बदनाम हुई' से लेकर 'अनारकली डिस्को चली' तक शामिल है। इसके अलावा मलाइका 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे कई डांस और रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- Ramayana: रकुल प्रीत सिंह ने क्यों चुना शूर्पणखा का किरदार, एक्ट्रेस ने एक्स पर भावुक नोट शेयर कर किया खुलासा