'मुझे लगा था किसी को पता नहीं चलेगा'; रश्मिका मंदाना ने साझा किया हेल्थ अपडेट; बताया कैसे लगी चोट?
Rashmika Mandanna Health Update: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को लेकर बीते दिन खबर आई थी कि उनके कूल्हे में गंभीर चोट लगी है। खुद अभिनेत्री ने इसकी पुष्टि की है और साथ ही सेहत पर अपडेट भी दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'मैसा' के सेट पर बीते दिनों घायल हो गईं। यह खबर जैसे ही सामने आई, अभिनेत्री के फैंस चिंतित हो उठे। आज सोमवार को खुद रश्मिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी हेल्थ पर अपडेट साझा करते हुए बताया कि चोट लगी कैसे? उन्होंने बताया कि ऐसा लगातार तीसरी बार हुआ है, जब उन्हें चोट लगी है।
बोलीं- 'मुझे समझना होगा कि मैं मशीन नहीं हूं'
रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है और लंबा नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'हैलो दोस्तों! चोट लगना बहुत बुरा होता है और मुझे सच में उम्मीद थी कि किसी को पता नहीं चलेगा। पर खैर..., माफ करना कि मैं गायब थी, लेकिन अब मैं वापस आ गई हूं। यह कुछ समय पहले हुआ था और यह मेरी लगातार तीसरी चोट है। मुझे यह सीख लेना चाहिए कि अपने शरीर को एक इंसान के शरीर की तरह समझूं, न कि किसी मशीन की तरह'।
कहां लगी है अभिनेत्री को चोट?
रश्मिका मंदाना ने आगे लिखा है, 'अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि चोट को लेकर असल में कैसे समझाऊं? (बायोलॉजी टीचर को आने देते हैं)। दरअसल, कूल्हे (Hip) के दोनों तरफ चार टेंडन होते हैं, जो कूल्हे को पैर से जोड़ते हैं। चोट लगने से मेरे दाहिने कूल्हे का एक टेंडन अलग हो गया था। उसे वापस जुड़ना होगा, ताकि मैं अपना पैर उठा सकूं और बाकी चीजें कर सकूं। यह चोट मुझे फिल्म 'Mysaa' के लिए मेरे डांस शूट के दौरान लगी। यह पक्का अब तक का मेरा सबसे जबर्दस्त डांस वाला काम था'।
बोलीं- 'जबर्दस्ती छुट्टी लेनी पड़ीं'
रश्मिका ने आगे लिखा है, 'लेकिन चिंता मत करिए। दर्द तो है पर ऐसा नहीं कि सहा न जा सके... तो बस यही बात है... और मुझे लगता है कि भगवान कह रहे हैं कि अगर तुम पर छोड़ दिया जाए तो तुम कभी ब्रेक नहीं लोगी, इसलिए लो... मैं तुम्हारे लिए यह कर देता हूं। आपको पता है, ये सारी चोटें एकदम अचानक लगीं। ये सब अजीबो-गरीब हादसे थे। क्या ही इत्तेफाक है। जबर्दस्ती की छुट्टी। हालांकि, मैं कोई शिकायत नहीं कर रही। मैं बहुत सारे पजल सॉल्व कर रही हूं। मुझे पता ही नहीं था कि मैं इसमें इतनी अच्छी हूं।
रश्मिका मंदाना को सताई किस बात की चिंता?
रश्मिका को चोट लगने के बाद चिंता भी सता रही है कि कहीं उनका वजन न बढ़ जाए। उन्होंने लिखा है, 'वजन न बढ़ने देने की पूरी कोशिश कर रही हूं, क्योंकि मैं बहुत जोरदार वर्कआउट और रनिंग करती हूं, जिससे मैं अच्छी शेप में रहती हूं। अब मैं कुछ समय तक वर्कआउट या रनिंग नहीं कर पाऊंगी। अगर मैं वर्कआउट नहीं कर पाऊंगी तो क्या करूंगी? मैं खाऊंगी और डेजर्ट मॉन्स्टर बन जाऊंगी... तो बस। खैर, बस इतना ही... और क्या छूट गया... कुछ नहीं न... अगर कुछ हुआ तो जल्द ही बताऊंगी। आप सभी चिंता मत करना, ठीक है। आप सभी को ढेर सारा प्यार'।