फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh bachchan happy with abhishek bachchan film be happy but mother jaya bachchan do not want to watch aksh

Jaya Bachchan: अभिषेक बच्चन की फिल्म से पिता हुए खुश, लेकिन मां नहीं देखना चाहती अक्षय कुमार की ये फिल्म

Wed, 19 Mar 2025 10:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 19 Mar 2025 10:15 AM IST
सार

Jaya Bachchan: अमिताभ बच्चन जहां अभिषेक बच्चन की फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं उनकी पत्नी जया बच्चन ने अक्षय कुमार की फिल्म को नहीं देखने की की बात की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Amitabh bachchan happy with abhishek bachchan film be happy but mother jaya bachchan do not want to watch aksh
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमिताभ बच्चन की पत्नी और अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उनका फिल्मी करियर बहुत शानदार रहा है। उन्होंने बॉलीवुड को 'महानगर' जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हाल ही में जया बच्चन ने नई फिल्मों पर अपनी राय रखी है। जया बच्चन ने अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' पर बयानबाजी की है। उनका यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां बेटे अभिषेक की फिल्म की पिता अमिताभ बच्चन खूब तारीफ कर रहे हैं, तो बहीं अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन ने अक्षय कुमार की फिल्म पर टिप्पणी की है।

विज्ञापन


अक्षय की फिल्म पर जया बच्चन की टिप्पणी
जया बच्चन ने इंडिया टीवी से बातचीत में बताया कि उन्हें 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म देखने में हिचकिचाहट हो रही है। उन्होंने कहा 'फिल्म का टाइटल देखो: मैं इस तरह के नाम की फिल्म को देखने कभी भी सिनेमाघरों में नहीं जाऊंगी। ये कोई नाम है?' जया ने फिल्म को फ्लॉप भी बताया।
विज्ञापन

Aishwarya Rai: पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय, पोस्ट शेयर कर लिखा- हमेशा प्यार करती रहूंगी डैडी

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh bachchan happy with abhishek bachchan film be happy but mother jaya bachchan do not want to watch aksh
टॉयलेट एक प्रेम कथा - फोटो : इंस्टाग्राम

बेटे के फिल्म की अमिताभ ने की तारीफ
आपको बता दें कि हाल ही में जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म का नाम 'बी हैप्पी' है। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक सिंगल पिता का किरदार निभाया है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और इसे काफी तारीफ मिल रही है। इसे लेकर जया बच्चन के पति अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर बेटे अभिषेक बच्चन की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को लेकर वे इतने खुश हैं कि उन्हें गर्व शब्द भी छोटा लग रहा है।

Amitabh bachchan happy with abhishek bachchan film be happy but mother jaya bachchan do not want to watch aksh
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

अभिषेक की कामयाबी से अमिताभ हुए खुश
अमिताभ बच्चन इसलिए भी खुश हो रहे हैं क्योंकि ताशकंद में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अभिषेक बच्चन फिल्म 'घूमर' के लिए सम्मानित हुए। इस पर बिग बी ने लिखा है, 'अभिषेक, ताशकंद में तुम्हें सम्मानित किया जाना, तुम्हारे गानों के लिए वहां के लोगों का प्यार... एक पिता के रूप में मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है... और अब तुम्हारी नई फिल्म 'बी हैप्पी' नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है... सभी का आशीर्वाद और प्यार तुम पर बना रहे'।


'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के बारे में
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में देश के गांवों में शौचालयों की कमी के बारे में दिखाया गया था। फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर भी थे। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ रुपये की कमाए की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed