फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anil Sharma Reveals Sunny Deol Starrer Gadar franchise Next Film Gadar 3 Atom Bomb of emotions Deets Inside

Gadar 3: 'भावनाओं का एटम बम होगी गदर 3', सनी देओल की 'गदर' फ्रैंचाइजी की अगली किस्त पर निर्देशक का बड़ा खुलासा

Wed, 21 Aug 2024 02:37 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 21 Aug 2024 02:37 PM IST
सार

निर्देशक अनिल शर्मा ने हाल ही में सनी देओल की गदर फ्रैंचाइजी की अगली किस्त गदर 3 को लेकर बात की है। उन्होंने फिल्म के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि ये फिल्म भावनाओं का एटम बम होगी।

विज्ञापन
Anil Sharma Reveals Sunny Deol Starrer Gadar franchise Next Film Gadar 3 Atom Bomb of emotions Deets Inside
गदर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल गदर फ्रैंचाइजी की अगली किस्त में तीसरी बार तारा सिंह का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। 'गदर 2' की सफलता के बाद दर्शक 'गदर 3' देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। अब फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में सनी देओल स्टारर गदर फ्रैंचाइजी के अगले सीक्वल को भावनाओं का परमाणु बम बताया है। 

विज्ञापन

'गदर 3' पर शुरू हो चुका है काम

अनिल शर्मा ने एक बातचीत में फिल्म के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने 'गदर 3' पर काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सनी देओल की तारा सिंह के रूप में वापसी की पुष्टि की है। निर्देशक ने कहा, 'हमने गदर 3 पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म से जुड़ी जब हर चीज हो जाएगी, तब हम इसे साझा करेंगे, अभी कुछ समय है।' उन्होंने आगे कहा कि फिल्म 'गदर 2' को बनने में 20 साल लग गए। 

विज्ञापन

श्रद्धा की लोकप्रियता में जबर इजाफा, इस मामले में आलिया-दीपिका को दी मात
विज्ञापन
विज्ञापन


भावनाओं का एटम बम होगी 'गदर 3' 

निर्देशक अनिल शर्मा ने आगे फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि अगला भाग पहले की रिलीज की तुलना में बड़ा और बेहतर भावनात्मक पहलू वाला हो। उन्होंने कहा, 'गदर 3 तब आएगी जब स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी और मुझे लगता है कि यह सिर्फ भावनाओं का बम नहीं बल्कि भावनाओं का एटम बम है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि कहानियों का सिलसिला जारी रहना चाहिए। मैं कहानी का सिलसिला जारी रखना चाहता हूं।'




2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी 'गदर 2'

गदर फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म गदर: एक प्रेम कथा 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सनी देओल और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में एक भारतीय ट्रक ड्राइवर तारा सिंह और सकीना की प्रेमकहानी देखने को मिली। सकीना एक पाकिस्तानी लड़की होती है। गदर 2 पिछले साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी। सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म में अपने किरदार दो देहराते हुए दिखाई दिए थे। 


Naga-Shobhita: अगले साल राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला? विदेशों में भी तलाश रहे जगह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed