अंकिता लोखंडे ने शेयर की पुरानी यादें, सुशांत सिंह राजपूत भी आए वीडियो में नजर; फैंस हुए नॉस्टैल्जिक
Ankita Lokhande and Sushant Singh Rajput: टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में अपनी पुरानी यादों को फैंस के साथ शेयर किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ खास शेयर किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 में अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। अब हाल ही में अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ के कुछ खास पल फैंस के साथ शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर फैंस नॉस्टैल्जिक हो गए हैं और एक्टर को याद कर रहे हैं।
वीडियो में दिखी सुशांत की झलक
अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया, जो शो के सेट का एक इंटरव्यू क्लिप लगता है। इस वीडियो में वह अपने नए पपी ‘स्कॉच’ को इंट्रोड्यूस करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी मौजूद हैं।
स्कॉची भाईया, मुझे आपकी याद आती है
वीडियो में अंकिता अपने छोटे पपी के साथ खेलती और उसे प्यार करती दिख रही हैं, जबकि सुशांत उन्हें मुस्कुराते हुए देख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ अंकिता ने लिखा, ‘स्कॉच: एक प्यारी याद। स्कॉची भाईया, मुझे आपकी याद आती है।’
वीडियो में वह मजाक में कहती हैं कि वो एक खास इंसान को लाई हैं, ‘जिसने मानव की जगह ले ली है,’ जो सुशांत के शो में उनके किरदार ‘मानव’ की तरफ इशारा करता है।
अंकिता और सुशांत के बारे में
अंकिता और सुशांत ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी, जो 2010 से 2016 तक चला। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। कहा जाता है कि सुशांत ने अंकिता को झलक दिखला जा 4 के सेट पर प्रपोज भी किया था। हालांकि, दोनों का रिश्ता 2016 में खत्म हो गया।