फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anuparna Roy film Songs of Forgotten Trees premieres at Venice film Festival and anurag kashyap thanks for thi

Anurag Kashyap: वेनिस फिल्म फेस्टिवल में ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ का हुआ प्रीमियर, अनुराग कश्यप ने जताई खुशी

Tue, 02 Sep 2025 04:16 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 02 Sep 2025 04:16 PM IST
सार

Songs of Forgotten Trees Priemere: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा सहयोग प्राप्त फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ का वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हाउसफुल प्रीमियर हुआ। इस पर उन्होंने खुशी जताई है। 

विज्ञापन
Anuparna Roy film Songs of Forgotten Trees premieres at Venice film Festival and anurag kashyap thanks for thi
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपर्णा रॉय के निर्देशन में बनी डेब्यू फीचर फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ का 82वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में हाउसफुल प्रीमियर हुआ। यह एकमात्र भारतीय फिल्म है, जिसका विश्व प्रीमियर इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में किया गया है। इस फिल्म को फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा सहयोग प्राप्त है। फिल्म को मिली इस शानदार प्रतिक्रिया पर उन्होंने खुशी जताई है। 

विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने कहा- ये मैं 25 साल पहले भी नहीं कर पाता
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा, ‘अनुपर्णा और उनकी टीम के लिए यह देखकर बहुत अच्छा लगा, जिन्होंने आज के जमाने में एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है जो मैं 25 साल पहले भी नहीं कर पाता। मुझे यकीन है कि इस फिल्म का दुनिया तक पहुंचने का सफर लंबा है और वह निश्चित रूप से भारत की अगली मजबूत आवाज हैं।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shilpa Shetty: लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, इस साल खास वजह से घर पर नहीं मनाया त्योहार
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक अनुपर्णा ने क्या कहा?
सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन फिल्म की निर्देशक अनुपर्णा ने कहा, ‘यहां वेनिस में फिल्म का प्रीमियर देखना और उसे मिली प्रतिक्रिया देखना मेरे लिए लगभग अविश्वसनीय है। मैं फिल्म में मेरे साथ रही टीम और खास तौर पर मेरे निर्माताओं का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने पूरी फिल्म के दौरान मेरा साथ दिया।’

फिल्म के बारे में
‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ फिल्म की कहानी मुंबई की दो प्रवासी महिलाओं पर आधारित है, जिनके बीच विकसित होते रिश्तों को दिखाया गया है। इसमें नाज शेख और सुमी बघेल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में एक प्रवासी और महत्वाकांक्षी अभिनेत्री थूया की कहानी है, जो सुंदरता और बुद्धि का लाभ उठाकर शहर में जीवित रहती है और कभी-कभी अवसर के लिए कुछ अन्य तरीकों का भी सहारा लेती है। इस फिल्म का निर्देशन अनुपर्णा रॉय ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed