‘किस हद तक…’, यूट्यूबर अनुराग डोभाल के आरोपों पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी; बेवफाई के इल्जाम पर क्या कहा?
Anurag Dobhal Wife Ritika React To Cheating Claims: कुछ दिन पहले बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर 07 ने अपनी पत्नी पर बेवफाई के आरोप लगाए थे। इन आरोपों पर पत्नी रितिका ने अब अपनी चुप्पी ताेड़ी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ महीने पहले अपने माता-पिता और भाई से विवाद के कारण यूट्यूबर अनुराग डोभाल चर्चा में रहे। हाल ही में उन्होंने पत्नी पर गर्भवती होने के दौरान बेवफाई का आरोप लगाया। इस इल्जाम पर अब पत्नी रितिका ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अनुराग पर ही पलटवार कर दिया है।
अनुराग के दावों को रितिका ने नकार दिया
एक वायरल वीडियो में रितिका कहती हैं, ‘जब मैं चंडीगढ़ गई थी तब आप ‘रंगरेजा’ सॉन्ग की शूटिंग कर रहे थे। क्या आपको पता नहीं था कि मैं अभिषेक के फ्लैट पर जा रही हूं? आपको पहले से पता था कि अभिषेक मेरा कितना अच्छा दोस्त है। आप उससे मिल भी चुके हैं। आप इसे अफेयर की तरह दिखाना चाह रहे हैं। अगर सच में अफेयर होता तो क्या मैं आपकी सिक्योरिटी के साथ वहां जाती? अगर मैं गलत होती तो क्या मैं अपने दो भाइयों के साथ जाती?’
रितिका का सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवाया
रितिका वीडियो में आगे कहती हैं, ‘खुद को सही साबित करने के लिए आप किस हद तक जा सकते हो? मैंने कभी सोचा भी नहीं था। फरवरी 2024 जब आप 'रंगरेजा' की शूटिंग कर रहे थे और दुबई गए थे, तभी आपने मेरा पहला अकाउंट बंद करवाया था। मुझे पता नहीं था कि यह आपने किया है, इसलिए मैं उस अकाउंट को वापस पाने की कोशिश कर रही थी। मेरे पास उस व्यक्ति की रिकॉर्डिंग भी है जिसने मेरा अकाउंट डिएक्टिवेट किया था। मेरे पास ऐसी चैट्स भी हैं जिनमें अभिषेक मेरी मां को मेरी रोका सेरेमनी के लिए बधाई दे रहे हैं और मेरी शादी के बारे में पूछ रहे हैं।’
View this post on Instagram
प्रेग्नेंसी के दौरान अनुराग के व्यवहार पर भी रितिका ने सवाल उठाए। वह कहती हैं, ‘जब मैं पांच महीने की प्रेग्नेंट थी तब आप बदला ले रहे थे। उस वक्त मैंने केस वापस ले लिया था। उस समय आपने मेरा दूसरा अकाउंट भी हैक कर लिया था। आप असल में दुनिया को क्या दिखाना चाह रहे हैं? पहले अपने रिश्तों को तो ठीक कीजिए, फिर दूसरों पर आरोप लगाइए।’