Anurag Kashyap: बेटी आलिया की शादी के लिए अनुराग कश्यप के पास नहीं थे पैसे, इस एक्टर ने की थी मदद
Anurag Kashyap On Daughter Marriage: अनुराग कश्यप ने अपनी बेटी आलिया कश्यप की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप ने हाल ही में एलान किया कि वह हिंदी सिनेमा छोड़ रहे हैं। साल 2024 में उन्होंने साउथ के एक्टर विजय सेतुपति के साथ फिल्म 'महाराजा' में अभिनय किया, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी आलिया कश्यप की शादी के लिए विजय सेतुपति ने पैसों से उनकी मदद की।
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने दिसंबर 2024 में अपने बॉयफ्रेंड से शादी की थी।
इस तरह साउथ सिनेमा की तरफ लौटे अनुराग
द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बताया कि कैसे विजय सेतुपति ने उन्हें साउथ की फिल्मों में अभिनय के लिए मनाया। अनुराग ने खुलासा किया कि कैनेडी (2023) के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम करते समय उनकी मुलाकात विजय सेतुपति से हुई। उन्होंने कहा 'इमैका नोदिएगल फिल्म के बाद मैंने बहुत सारी दक्षिण फिल्मों को ठुकरा दिया। मेरे पास अक्सर ऑफर आते रहे। कैनेडी के पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान मेरी मुलाकात विजय सेतुपति से हुई। उन्होंने मुझे बताया कि बहुत अच्छी स्क्रिप्ट है। शुरूआत में मैंने मना कर दिया, लेकिन उन्होंने मुझे 'कैनेडी' के लिए मना लिया।'
विजय सेतुपति ने की मदद
अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बता करते हुए अनुराग कश्यप ने बताया कि उनके पास बेटी आलिया की शादी के लिए पैसे नहीं थे। यह बात उन्होंने विजय सेतुपति को बताई। उन्होंने कहा 'मैंने उनसे कहा, अगले साल मैं अपनी बेटी की शादी कर रहा हूं और मुझे नहीं लगता कि मैं इसका खर्चा उठा पाऊंगा। इस पर विजय ने कहा- मैं आपकी मदद करूंगा। इस तरह 'महाराजा' फिल्म में मुझे काम मिला।'
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म ने चीन में अच्छा प्रदर्शन किया।
अनुराग कश्यप का वर्कफ्रंट
अनुराग कश्यप के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'विदुथलाई पार्ट 2' में देखा गया था। फिल्म दिसंबर 2024 में रिलीज हुई थी। उनकी फिल्म 'कैनेडी' जिसमें सनी लियोनी ने काम किया है वह अभी भारत में रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म साल 2023 में कान में दिखाई गई थी।