फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anurag Kashyap hits back at those who says he did not given hit films and call him smoker

हिट फिल्में न देने और नशेड़ी कहे जाने पर बोले अनुराग कश्यप, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को लेकर भी साझा किए विचार

Sat, 01 Nov 2025 02:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 01 Nov 2025 02:06 PM IST
सार

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने हाल ही में खुद को नशेड़ी कहे जाने और हिट फिल्में न देने के इल्जाम के बारे में खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
 

विज्ञापन
Anurag Kashyap hits back at those who says he did not given hit films and call him smoker
अनुराग कश्यप - फोटो : एक्स

विस्तार

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है जो उन्हें नशेड़ी कहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी आलोचनाओं का जवाब दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में भी बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन

नशेड़ी कहने पर अनुराग ने दिया जवाब
डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में अनुराग कश्यप ने कहा 'मेरी आंखें बड़ी-बड़ी हैं ना, सारी परेशानी इसी वजह से है। इसलिए लोग मुझे गंजेड़ी और नशेड़ी और पता नहीं क्या-क्या बुलाते हैं। अब ये मेरी गलती थोड़ी ना है कि मैं इन आंखों के साथ पैदा हुआ हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Anurag Kashyap hits back at those who says he did not given hit films and call him smoker
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिट फिल्में नहीं देने पर बोले निर्देशक
अनुराग कश्यप ने उन दावों का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया कि उन्होंने कभी कोई व्यावसायिक रूप से सफल हिट फिल्म नहीं दी। उनकी हालिया फिल्म निशानची ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इस आलोचना का जवाब देते हुए उन्होंने कहा 'मेरी फिल्म ने एक भी टिकट नहीं बेचा, तब भी उसका नुकसान साल की 80 प्रतिशत फिल्में जो फ्लॉप होती हैं उससे कम है।'

यह खबर भी पढ़ें: 'एक था टाइगर' से लेकर 'लगान' तक, शाहरुख खान ने इन फिल्मों को कहा ना; सभी हुईं हिट
विज्ञापन

आपकी वजह से मेरा घर नहीं चलता
अनुराग कश्यप ने उन लोगों के बारे में भी बात की जो उनकी आलोचना करते हैं लेकिन कभी उनकी फिल्में देखने के लिए थिएटर में नहीं जाते। उन्होंने कहा 'अगर तुम मेरी फिल्म सिनेमा हॉल में देखने जाते होते तो उससे मेरा घर चल रहा होता। पर मेरा घर तुम्हारी वजह से नहीं चल रहा।'

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से है नफरत
इसी बातचीत में कश्यप ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बारे में भी बात की। यह उनकी क्लासिक फिल्म है और फैंस को बहुत पसंद है। हालांकि इस फिल्म से उन्हें नफरत है। उन्होंने कहा 'मुझे वासेपुर (गैंग्स ऑफ वासेपुर) से सख्त नफरत है। जो भी कोई मुझे बोलता है कि वासेपुर वाले तो मन करता है कि जूता निकाल कर मारूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed