‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने मचाया तहलका! अनुराग कश्यप से लेकर ईशा गुप्ता तक, कई सेलेब्स ने फॉलो किया पेज
Cockroach Janta Party: हाल ही में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ काफी चर्चाओं में आ गई है। अब कई सेलेब्स भी इस पार्टी को फॉलो करने लगे हैं। जानिए कौन-कौन से सितारों ने पार्टी का समर्थन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप अभी तक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी सीजेपी के बारे में नहीं जानते, तो आप सोशल मीडिया की दुनिया से शायद थोड़ा दूर हैं। यह सटायर और मजाकिया अंदाज में बनाई गई ऑनलाइन ‘पॉलिटिकल पार्टी’ इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही है। अब इस ट्रेंड में कई फिल्म और टीवी सितारे भी शामिल हो गए हैं।
इन सेलेब्स ने फॉलो किया पेज
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के इंस्टाग्राम पेज को इस समय लाखों लोग फॉलो कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी इस पार्टी को फॉलो करने लगे हैं।
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और ईशा गुप्ता भी CJP के इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलो कर रहे हैं। इनके अलावा उमर रियाज, उर्फी जावेद, पूरव झा, कुणाल कामरा और हिमांशी खुराना जैसे कई सेलेब्स भी इस सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं।
क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी?’
दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत उस वक्त हुई जब भारत के CJI सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद अभिजीत डिपके नाम के शख्स ने 16 मई को इस मजाकिया पार्टी की शुरुआत की।
देखते ही देखते यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे जुड़ गए। खासकर जेन जी के बीच यह एक नया इंटरनेट ट्रेंड बन चुका है। इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स में लोग मजाकिया अंदाज में खुद को ‘पार्टी लीडर’ बनने के योग्य बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘ऑफ कैंपस’ की इस एक्ट्रेस ने दिलाई महिमा चौधरी की याद, इंटरनेट पर मचा हंगामा; फैंस ने कहा- ‘कार्बन कॉपी’
क्या है CJP का मेनिफेस्टो?
CJP का मेनिफेस्टो भी काफी मजेदार अंदाज में बनाया गया है। पार्टी खुद को ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी’ बताती है। इसके कुछ “वादों” में रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देने, संसद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और पार्टी बदलने वाले नेताओं पर 20 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक जैसी बातें शामिल हैं।