फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anurag Kashyap Praises John Abraham Acting In The Diplomat, Said I Like The Film

Anurag Kashyap: ‘द डिप्लोमेट’ के लिए अनुराग कश्यप ने की जॉन अब्राहम के काम की तारीफ, फिल्म को लेकर कही ये बात

Thu, 13 Mar 2025 12:47 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 13 Mar 2025 12:47 PM IST
सार

Anurag Kashyap: जॉन अब्राहम अपनी फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में जॉन ने काफी मेहनत भी की है। अब निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी फिल्म में जॉन के काम की तारीफ की है। जानिए अनुराग कश्यप ने क्या कुछ कहा है।

विज्ञापन
Anurag Kashyap Praises John Abraham Acting In The Diplomat, Said I Like The Film
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम@anuragkashyap10

विस्तार

अभिनेता जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ होली के मौके पर यानी कि 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच अब रिलीज से पहले फिल्म को निर्देशक-निर्माता अनुराग कश्यप का साथ मिला है। अनुराग कश्यप ने फिल्म में जॉन अब्राहम के अभिनय की तारीफ की है।

विज्ञापन

जॉन ने की अच्छी एक्टिंग
द हिंदू के साथ बातचीत में निर्देशक अनुराग कश्यप ने ‘द डिप्लोमेट’ और जॉन अब्राहम की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे ‘द डिप्लोमेट’ वाकई काफी पसंद आई है। मैंने जॉन से कहा कि बहुत दिनों बाद मैं तुम्हें एक बहुत अच्छा एक्टर बनते देख रहा हूं। वो फिल्म में अनावश्यक एक्शन या हीरोगिरी नहीं कर रहे हैं। वे सिर्फ एक किरदार निभा रहे हैं। शिवम नायर ने वाकई एक बेहतरीन फिल्म बनाई है।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: ब्लू मोनोकिनी में अनुष्का ने दिखाईं अदाएं, कछुओं के साथ खेला

विज्ञापन
विज्ञापन

'स्मोकिंग 2' को लेकर क्या है अनुराग का प्लान
जॉन अब्राहम के साथ 2007 में फिल्म ‘स्मोकिंग’ बनाने वाले अनुराग कश्यप ने आगे कहा, “जब मैंने जॉन की तारीफ की तो उन्होंने मुझसे फिर कहा, यार चलो न 'स्मोकिंग 2' करते हैं। जॉन वाकई यह चाहते हैं, लेकिन मुझे इस फिल्म के लिए एक बढ़िया विषय चाहिए है। एक समय के बाद ये फिल्म एक कल्ट फिल्म बन गई है। इसलिए लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना और भी बड़ी चुनौती बन जाता है। मैं उस ओर तभी जाऊंगा, जब मेरे पास एक शानदार विषय और कहानी होगी।


यह खबर भी पढ़ें: Holi Songs: ‘रंग बरसे’ से ‘बलम पिचकारी’ तक, बॉलीवुड के इन गीतों के बिना अधूरा है होली का जश्न

शिवम नायर ने किया फिल्म का निर्देशन
शिवम नायर द्वारा निर्देशित ‘द डिप्लोमेट’ में जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खतीब, प्राप्ति शुक्ला, जगजीत संधू, अश्वथ भट्ट, शारिब हाशमी, कुमुद मिश्रा, राम गोपाल बजाज और बेंजामिन गिलानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जॉन अब्राहम, विपुल डी. शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, समीर दीक्षित, जतिश वर्मा और राकेश डांग ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed