'द केरल स्टोरी 2' पर अनुराग कश्यप ने दिया रिएक्शन, कहा- इस तरह कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता जैसे फिल्म में...
Anurag Kashyap: सिनेमाघरों में जल्द ही फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म पर कई लोगों के बयान आ रहे हैं। ऐसे में अनुराग कश्यप ने भी फिल्म पर प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में अनुराग कश्यप फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में शामिल होने के लिए कोच्चि गए। उनसे पैपराजी ने पूछा कि क्या उन्होंने 'द केरला स्टोरी 2' का ट्रेलर देखा है। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'द केरल स्टोरी 2 बकवास मूवी है। यह बकवास प्रोपेगेंडा है। पूरी तरह बकवास। ऐसा कौन बीफ खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है।' उन्होंने आगे कहा, ' वे (फिल्ममेकर) बस पैसा कमाना चाहते हैं और सबको खुश करना चाहते हैं। लोगों को बांटना चाहते हैं।'
Reporter: What's your view on The Kerala Story 2?
— Nehr_who? (@Nher_who) February 22, 2026
Anurag Kashyap: It a bullshit propaganda movie, the movie tries to divide people and spread hatred,the maker is a greedy bootlicker.
He goes on saying "Aise to log Khichdi bhi nahi khilate jaisa movie mein Beef khila rahe hai"😂 pic.twitter.com/c6TlxSBbJL
कुछ दिनों पहले, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फिल्म को लेकर एक्स पर लिखा था कि यह चौंकाने वाला है कि कैसे सांप्रदायिक झगड़े को भड़काने के मकसद से बनाई गई मनगढ़ंत कहानियों को खुली छूट मिल जाती है। जबकि कला के आलोचनात्मक प्रदर्शन पर रोक लगा दी जाती है। हमें अपनी सद्भाव की जमीन को आतंक का अड्डा दिखाने की इन कोशिशों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। सच की हमेशा जीत होगी।
एचटी को दिए एक बयान में, प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि यह फिल्म इंडियन लीगल सिस्टम के सच्चे केस पर आधारित है।
'द केरल स्टोरी 2' पर जारी है विवाद, सीएम पिनाराई विजयन ने ट्वीट कर लोगों से की ये अपील
'द केरल स्टोरी 2' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिला है। यह 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके निर्देशक
कामाख्या नारायण सिंह हैं। फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं।