{"_id":"66ae016377c142526c0a056e","slug":"anurag-kashyap-slams-bollywood-over-preference-of-star-power-praises-south-indian-films-avesham-laapataa-ladie-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Kashyap: स्टार पावर को लेकर बॉलीवुड पर भड़के अनुराग कश्यप, दक्षिण भारतीय फिल्मों को बताया बेहतर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anurag Kashyap: स्टार पावर को लेकर बॉलीवुड पर भड़के अनुराग कश्यप, दक्षिण भारतीय फिल्मों को बताया बेहतर
Sat, 03 Aug 2024 03:41 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:41 PM IST
सार
निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप ने स्टार पावर को प्राथमिकता देने को लेकर बॉलीवुड की आलोचना की है। उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों को इस मामले में बेहतर बताया है। आइए जानते हैं उन्होंने इस मुद्दे पर क्या कहा?
विज्ञापन
अनुराग कश्यप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में स्टार पावर पर जोर दिए जाने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। अनुराग अक्सर संवेदनशील मुद्दों पर अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक प्रमुख कारण है कि दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग बॉलीवुड से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कश्यप ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि बॉलीवुड अक्सर प्रामाणिक कहानी कहने की तुलना में स्टार पावर को प्राथमिकता देता है।
स्टार पावर को महत्व देता है बॉलीवुड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने फहाद फाजिल अभिनीत फिल्म ‘आवेशम’ की प्रशंसा की और कहा कि फिल्म के निर्माता महत्वपूर्ण भूमिकाओं में तीन प्रभावशाली लोगों को कास्ट करने में साहसी थे। उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड में, वह इन भूमिकाओं को बड़े सितारों से भर देते हैं, वास्तविक कहानी बताने के बजाय स्टार पावर पर ज्यादा जोर देते हैं।
अपनी डेब्यू फिल्म से लोगों का दिल नहीं जीत पाए थे ये स्टार किड्स
विज्ञापन
इन फिल्मों की प्रशंसा की
अनुराग कश्यप ने कहा कि बॉलीवुड अक्सर दोहराए जाने वाले फार्मूलों पर काम करता है, लेकिन बॉक्स से बाहर निकलने पर असाधारण फिल्में बन सकती हैं। अनुराग ने पिछले साल आई फिल्म ‘12वीं फेल’ और ‘लापता लेडीज’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि मौलिकता ही उनकी सफलता की कुंजी है। उन्होंने एक्शन ड्रामा फिल्म ‘किल’ की भी प्रशंसा की।
पहले भी कर चुके हैं आलोचना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पुराने साक्षात्कार में फिल्म निर्माता-अभिनेता ने बॉलीवुड पर पैसे बर्बाद करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, ‘बहुत सारा पैसा जो खर्च किया जाता है, वह फिल्म बनाने में नहीं जाता है। यह पैसे साज-सज्जा और दल-बल पर खर्च होता है।’ उन्होंने जोर देते हुए कहा था कि फिल्म निर्माण एक गंभीर उपक्रम है, जिसमें कड़ी मेहनत और रचनात्मकता शामिल है, न कि केवल एक आरामदेह गतिविधि। उन्होंने बताया था कि बजट का एक बड़ा हिस्सा उपकरणों और सहायक कर्मचारियों पर खर्च किया जाता है।
Manoj Bajpayee: मनोज ने 'वीर जारा' में अपनी भूमिका पर की बात, बोले- मेरे सीन और होने चाहिए थे, मैं बस अतिथि था