फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   anurag kashyap slams vivek agnihotri over drunk claims on film dhan dhana dhan goal set

Anurag Kashyap: ‘कितना झूठा है ये आदमी’, विवेक अग्निहोत्री के ‘शराबी’ कहने पर अनुराग कश्यप ने किया पलटवार

Wed, 14 May 2025 12:52 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 14 May 2025 12:52 PM IST
सार

Controversy: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के शराबी वाले दावे को खारिज कर दिया है और उन पर पलटवार किया है। इस मामले में अनुराग को दोस्त और फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी का भी साथ मिला है। 

विज्ञापन
anurag kashyap slams vivek agnihotri over drunk claims on film dhan dhana dhan goal set
अनुराग कश्यप और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अब एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। पिछले दिनों जाति विशेष पर टिप्पणी करने के के बाद वो सुर्खियों में आ गए थे, जिसके बाद उन्हें उनके बयान के लिए माफी भी मांगनी पड़ गई थी। अब फिल्ममेकर को लेकर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार अनुराग और विवेक अग्निहोत्री आमने-सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल हाल ही में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक पुरानी फिल्म से जुड़ा किस्सा बताते हुए अनुराग कश्यप पर कुछ ऐसा बोल दिया जिस पर अब फिल्ममेकर भड़क गए हैं। बात 2007 में आई फिल्म ‘धन धना धन गोल’ की है, जिसमें दोनों ने साथ काम किया था। विवेक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग पर गंभीर आरोप लगाए, यहां तक कि विवेक ने उन्हें शराबी तक कह दिया जिसके जवाब में अनुराग ने अब विवेक को झूठा बताया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Akhil Marar: राष्ट्रविरोधी टिप्पणी करने पर मलयालम टीवी स्टार के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ने विवेक पर किया पलटवार 
विवेक के आरोपों के बाद अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा। अनुराग ने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘कितना झूठा है ये आदमी, शूटिंग लंदन में हुई थी और मैं भारत में था। वो मेरी या मोटवानी की लिखी स्क्रिप्ट नहीं चाहता था।’

अनुराग ने आगे लिखा, ‘वह फिल्म को फुटबॉल की ‘लगान’ बनाना चाहता था इसलिए ना तो मैं और ना ही मोटवानी कभी भी फिल्म के सेट पर गए।’


यह खबर भी पढ़ें: Dil E Nadaan Teaser Out: 'कल होगा दिल थोड़ा बेईमान', 'हाउसफुल 5' का 'दिल ए नादान' गाने का टीजर हुआ रिलीज

विवेक ने क्या आरोप लगाया?
‘डिजिटल कमेंट्री’ को दिए एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया कि ‘धन धना धन गोल’ फिल्म के टाइम पर अनुराग कश्यप पर शराब की लत हावी थी और उनका बर्ताव सेट पर असहनीय हो गया था। विवेक के मुताबिक, अनुराग समय पर नहीं आते थे और धीरे-धीरे उन्होंने सारा काम विक्रमादित्य मोटवानी को सौंप दिया। 


विक्रमादित्य मोटवानी का सपोर्ट
इस पूरे विवाद में विक्रमादित्य मोटवानी ने भी अनुराग कश्यप का साथ दिया है। उन्होंने अनुराग की इंस्टाग्राम स्टोरी को शेयर करते हुए अप्रत्यक्ष तौर पर विवेक अग्निहोत्री के आरोपों को गलत बताया। लंबे समय से अनुराग के साथ काम करने वाले विक्रमादित्य मोटवानी के मामले में अपनी बात रखने से विवाद और बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। 


किस फिल्म में साथ किया था काम?
साल 2007 में आई फिल्म ‘धन धना धन गोल’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा थी, जिसे विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु, अरशद वारसी और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में थे। यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन ही कर पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed