सुनील शेट्टी से लेकर करण जौहर तक; इवेंट में नजर आए फिल्मी सितारे; जेनेलिया का हाथ थामकर पहुंचे रितेश देशमुख
Celebs Arrived At Event: फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां आज एक इवेंट में शामिल हुईं। रितेश देशमुख और जेनेलिया से लेकर करण जौहर और अर्जुन कपूर तक यहां पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बी-टाउन में कोई इवेंट हो या अन्य आयोजन, अगर सेलेब्स पहुंचे हैं तो चर्चा होनी लाजिमी है। ऐसा ही एक इवेंट आज सोमवार रात को आयोजित हुआ। दरअसल, यह इवेंट भारत के चर्चित सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम का है। यहां सिने जगत की कई हस्तियां पहुंचीं और पैपराजी को पोज दिए।
एक-दूजे का हाथ थामे पहुंचे जेनेलिया और रितेश
रितेश देशमुख और जेनेलिया इन दिनों फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच दोनों को आलिम हकीम के इवेंट में देखा गया। हाथों में हाथ थामे बड़े खूबसूरत अंदाज में यह कपल पहुंचा।
सुनील शेट्टी का दमदार अंदाज
इस इवेंट में अभिनेता सुनील शेट्टी भी नजर आए। ऑल ब्लैक लुक में वे काफी डैशिंग लगे। एक्टर की फिटनेस देख नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने पैपराजी को खूब पोज दिए।
अर्जुन कपूर भी पहुंचे
अभिनेता अर्जुन कपूर भी यहां पहुंचे। वे भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उनके अलावा निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी ने भी इस इवेंट में शिरकत की। करण जौहर के प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'चांद मेरा दिल' है, जिसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे नजर आएंगे।
'धुरंधर 2' का यह एक्टर भी पहुंचे
फिल्म धुरंधर द रिवेंज में 'रिजवान' का दमदार किरदार अदा करने वाले मशहूर सेलिब्रिटी फिटनेस कोच मुस्तफा अहमद भी इस इवेंट में नजर आए।
सलमान खान के बॉडीगार्ड भी दिखे
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं। अक्सर बी-टाउन के इवेंट में वे शिरकत करते हैं। इस इवेंट में भी उन्हें स्पॉट किया गया।
View this post on Instagram