फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ashok Pathak As Vinod From Panchayat Series Shared Memories Of Meeting With PM Narendra Modi

‘पीएम मोदी का ह्यूमर नेक्स्ट लेवल हैं…’ अशोक पाठक उर्फ ‘पंचायत’ सीरीज के विनोद ने साझा की मुलाकात की यादें

Tue, 14 Jul 2026 12:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 14 Jul 2026 12:26 PM IST
सार

Ashok Pathak Share Memories Of Meeting With PM Narendra Modi: सीरीज ‘पंचायत’ फेम एक्टर अशोक पाठक की मुलाकात कुछ वक्त पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई थी। इस मुलाकात से जुड़ी यादें हाल ही में अभिनेता ने साझा की हैं।  

विज्ञापन
Ashok Pathak As Vinod From Panchayat Series Shared Memories Of Meeting With PM Narendra Modi
'पंचायत' सीरीज फेम अभिनेता अशोक पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का जिक्र किया - फोटो : एक्स (ट्विटर)@themodistory

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' के दो कलाकारों अशोक पाठक और दुर्गेश कुमार से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के वीडियो काफी वायरल हुए थे। हाल ही में अभिनेता अशोक पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात से जुड़ी यादें साझा की हैं। वह मुलाकात के उस खास पल को भूल नहीं पाते हैं।  

विज्ञापन

अशोक पाठक ने बताया कैसी थी बातचीत 

‘मोदी स्टोरी’ नाम के एक्स (ट्विटर) अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अशोक पाठक का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहते हैं, ‘सच में सोचा नहीं था प्रधानमंत्री से इतनी नॉर्मल बातचीत होगी। पीएम मोदी का ह्यूमर और याददाश्त दोनों नेक्स्ट लेवल हैं। हम तो बस हंसते रह गए।’

विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘सचमुच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोगों से जुड़ने का तरीका बेमिसाल है।’ 

बता दें कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अशोक पाठक और दुर्गेश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया था और हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा, ‘पंचायत सुनता है कि नहीं सुनता है?’ अपनी एक जनसभा में भी प्रधानमंत्री ने पंचायत सीरीज का डायलॉग, ‘सुन रहा है बिनोद’ बोला था। इस बात से भी अशोक पाठक काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Ashok Pathak As Vinod From Panchayat Series Shared Memories Of Meeting With PM Narendra Modi
वेब सीरीज 'पंचायत' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ये खबर भी पढ़ें: OTT Release This Week: 'तीसरी बेगम' से 'रक्तांचल 3' तक; इस वीक ओटीटी पर दस्तक देंगी ये फिल्में और सीरीज 

सीरीज का आएगा पांचवां सीजन
‘पंचायत’ सीरीज के अब तक चार सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज का पांचवां सीजन भी इस साल दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस सीरीज में नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, जितेंद्र कुमार के अलावा कई चर्चित एक्टर्स नजर आते हैं। यह सीरीज अपनी अलग तरह की कहानी को लेकर चर्चा में रहती है। इसकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed