Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेल्फी लेने पर क्यों ट्रोल हो गए रणबीर? वायरल वीडियो में वजह आई सामने
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान निर्माता-निर्देशक सुभाष घई, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ सहित कई बॉलीवुड सितारे एक साथ बैठे हुए नजर आए। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग रणबीर कपूर को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या राम मंदिर में आज रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह संपन्न हो गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश और दुनियाभर से चर्चित हस्तियां ने हिस्सा लिया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में फिल्मी जगत के सितारों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के समापन के बाद इन सितारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इन्हीं में से एक वीडियो ऐसा भी सामने आया, जिसको लेकर यूजर्स कार्यक्रम में शामिल हुए अभिनेता रणबीर कपूर को ट्रोल करने लगे।
रणबीर का सेल्फी वीडियो वायरल
दरअसल, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान निर्माता-निर्देशक सुभाष घई, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ सहित कई बॉलीवुड सितारे एक साथ बैठे हुए नजर आए। इस दौरान सुभाष घई आस-पास बैठे स्टार्स के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, उसी वक्त रणबीर कपूर ने भी अचानक सेल्फी लेने के लिए अपना मोबाइल ऊपर कर लिया। इस वीडियो में दिलचस्प बात यह है कि रणबीर के ठीक पीछे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बैठी हुई थीं, ऐसे में वीडियो देखकर लोगों को ऐसा लगा कि रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ सेल्फी ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे।
Ram Mandir: साउथ के दिग्गज सितारे ने की पीएम मोदी-सीएम योगी की तारीफ, कह दी यह बड़ी बात
यूजर्स दे रहे अपनी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड स्टार्स ने यहां भी भक्ति की जगह पर्सनल गॉसिप चालू कर दी'। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि रणबीर ने कैटरीना कैफ की तस्वीर क्लिक करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इनके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा, 'रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ सेल्फी ले रहे हैं'।
The Fable: बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा मनोज बाजपेयी की 'द फैबल' का प्रीमियर, अभिनेता ने जाहिर की खुशी
साउथ सुपरस्टार्स ने भी की शिरकत
गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर के इस पावन कार्यक्रम में बॉलीवुड के अलावा साउथ के कई सुपरस्टार्स ने भी शिरकत की। इनमें रजनीकांत, चिरंजीवी और उनके राम चरण, कंतारा फेम ऋषभ शेट्टी जैसे अभिनेता शामिल थे।
Ram Mandir: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और रोहित शेट्टी को राम मंदिर के गेट पर क्यों रोका गया? जानिए वजह