Baahubali Crown of Blood: दर्शकों के लिए खुशखबरी, लौट आया है उनका बाहुबली, राजामौली ने दिखाई पहली झलक
निर्देशक राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बाहुबली' की एनिमेटेड सीरीज जल्द आ रही है। इस सीरीज का नाम 'बाहुबली द क्राउन ऑफ ब्लड' है। इस सीरीज की घोषणा के बाद दर्शक बेहद उत्सुक हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहुबली द क्राउन ऑफ ब्लड
निर्देशक एस एस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया उकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर इस सीरीज की घोषणा दी है। इस सीरीज का नाम है 'बाहुबली द क्राउन ऑफ ब्लड'। यह एक एनिमेटेज सीरीज है। इस फिल्म की क्या कहानी होगी और इसके कलाकार कौन होंगे, अभी इस बात से पर्दा नहीं उठाया गया है। इसमें कौन से कलाकारों की आवाज और लुक को दिखाया जाएगा ये कहना मुश्किल होगा, लेकिन 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' की अनाउंसमेंट के बाद फैन्स काफी उत्साहित हैं और इसकी कहानी जानने के लिए भी बेताब हैं।
When the people of Mahishmati chant his name, no force in the universe can stop him from returning.
— rajamouli ss (@ssrajamouli) April 30, 2024
Baahubali: Crown of Blood, an animated series trailer, arrives soon! pic.twitter.com/fDJ5FZy6ld
राजामौली ने की आधिकारिक घोषणा
एसएस राजामौली ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है। इस वीडियो को देखकर इसके बैकग्राउंड में बाहुबली के नारे सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए राजामौली ने लिखा, ''जब महिष्मति के लोग उनका नाम जपते हैं तो ब्रह्मांड की कोई भी ताकत उन्हें वापस लौटने से नहीं रोक सकती। 'बाहुबली क्राउन ऑफ ब्लड', एक एनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर जल्द ही आएगा।''
फैंस हैं उत्साहित
एनिमेटेड सीरीज की घोषणा के बाद से ही फैंस इस सीरीज के बारे में जानकारी प्राप्त करन के लिए काफी उत्सुक हैं। वह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि यह सीरीज कब रीलीज होगी और इसमें कौन से अभिनेताओं को दिखाया जाएगा। एक फैन ने लिखा, 'सुपर बाहुबली', एक यूजर ने सवाल किया कि क्या ये नेटफ्लिक्स पर आएगी। एक यूजर ने लिखा, ''हमारा बाहुबली आ गया।''
Imtiaz Ali: 'राधा-कृष्ण' की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाएंगे इम्तियाज अली, जानें कौन बनेंगे कृष्ण और राधा