सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Baazigar completes 32 years of releasing shilpa and kajol shares their iconic scenes from film with shah rukh

‘बाजीगर’ के 32 साल पूरे, काजोल ने शाहरुख संग साझा की रोमांटिक तस्वीरें; शिल्पा ने याद किया अपना आइकॉनिक सीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 12 Nov 2025 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

32 Years Of Baazigar: आज बुधवार को 'बाजीगर' की रिलीज के 32 साल पूरे हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर अभिनेत्री काजोल और शिल्पा शेट्टी ने फिल्म से जुड़े पलों को साझा किया है।

Baazigar completes 32 years of releasing shilpa and kajol shares their iconic scenes from film with shah rukh
बाजीगर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म 'बाजीगर' साल 1993 में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी अभिनीत इस फिल्म को रिलीज हुए आज 12 नवंबर को 32 साल पूरे हो गए हैं। काजोल-शिल्पा ने फिल्म से जुड़े कुछ खास पलों को शेयर किया है। देखें तस्वीरें। 

Trending Videos

काजोल ने साझा की रोमांटिक तस्वीरें
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'बाजीगर' की अभिनेत्री काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में अभिनेता शाहरुख खान, काजोल को लाल गुलाब देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दूसरी तस्वरी की बात करें, तो किंग खान और काजोल का रोमांटिक अंदाज दिख रहा है। इसमें दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, 'फिल्म 'बाजीगर' के 32 साल पूरे, एक कहानी और एक शानदार जर्नी, जिसे मैं पूरे जीवन भर संभाल कर रखूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)



शिल्पा शेट्टी ने याद किया खुद का आइकॉनिक सीन
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'बाजीगर' का वो सीन पोस्ट किया है, जिसमें शाहरुख का किरदार उन्हें छत से धक्का दे देता है। एक समारोह के दौरान अभिनेत्री ने बताया था, 'अकबर भाई इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर थे, और हमने उस दृश्य को लगभग पांच बार शूट किया था।' आपको बताते चलें कि इसी फिल्म से एक्ट्रेस ने सिनेमाई करियर में कदम रखा था। 



यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: परिवार के साथ ही रहना चाहते हैं धर्मेंद्र, घर पर बनाया गया ICU; चार नर्स और डॉक्टर करेंगे देखभाल

फिल्म 'बाजीगर' को लेकर दिखा था दर्शकों में क्रेज
फिल्म 'बाजीगर' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में शाहरुख का एक अलग अंदाज देखने को मिला था। शाहरुख खान के साथ काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'बाजीगर' एक अलग ही स्तर की फिल्म थी। फिल्म के सभी गाने आज भी दर्शकों को पसंद हैं। यह फिल्म 12 नवंबर 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed