फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bade miyan chote miyan actor akshay kumar cooks food after drinking alcohol once revealed in salman khan show

Akshay Kumar: शराब पीने के बाद अक्षय कुमार नशे में करते हैं यह हरकत, सलमान खान के सामने उठाया था राज से पर्दा

Thu, 04 Apr 2024 02:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 04 Apr 2024 02:42 PM IST
सार

अक्षय कुमार को यूं तो उनकी फिटनेस के जाना जाता है, लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि शराब पीने के बाद वे क्या हरकत करते हैं। अक्षय ने सलमान के सामने खुलासा किया कि वे जरा सी वाइन पीने के बाद ही नशे में खो जाते हैं।

विज्ञापन
bade miyan chote miyan actor akshay kumar cooks food after drinking alcohol once revealed in salman khan show
अक्षय कुमार-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसी बीच अक्षय कुमार से जुड़ा एक काफी पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अक्षय अपने बारे में कुछ ऐसा बता रहे हैं, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, कुछ साल पहले अक्षय कुमार, सलमान खान के टीवी शो 'दस का दम' में नजर आए थे। उस एपिसोड में उनके साथ कैटरीना कैफ भी मौजूद थीं। यह वह दौर था, जब दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। अब उसी एपिसोड के एक वीडियो को सोशल मीडिया यूजर ने इंटरनेट पर साझा किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

पीने के बाद लोग हंसते, गाते और गिरते हैं, मैं खाना बनाता हूं
अक्षय कुमार को यूं तो उनकी फिटनेस के जाना जाता है, लेकिन वीडियो में वे यह बताते नजर आ रहे हैं कि शराब पीने के बाद वे क्या हरकत करते हैं। अक्षय शो के होस्ट सलमान को बता रहे हैं कि वे जरा सी वाइन पीने के बाद ही नशे में खो जाते हैं। शो में उन्होंने अपना एक राज साझा करते हुए कहा था, 'मैं इतनी सी वाइन पी लेता हूं तो मुझे नशा हो जाता है। नशे में लोग हंसते हैं, गाते हैं, गिर जाते हैं, गुस्सा हो जाते हैं। मैं खाना बनाना शुरु कर देता हूं। मैं अपने जमीनी स्तर पर आ जाता हूं।'
Love & War: 'लव एंड वॉर' पर आया नया अपडेट, जानें कैसा होगा फिल्म में आलिया का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ट्विंकल खन्ना को भी खिलाते हैं खाना
शो में अक्षय कुमार अपने उन दिनों को याद कर रहे थे, जब वे अभिनेता नहीं बने थे और एक रेस्टोरेंट में शेफ का काम करते थे। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि वे नशे में धुत्त होने के बाद केवल खाना बनाने पर ही नहीं रुकते, बल्कि जो भी बनाते हैं, उसे अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को भी खिलाते हैं। वहीं, सलमान भी दर्शकों को बताते हैं कि अक्षय कुमार सच में काफी अच्छा खाना बनाते हैं और अलग-अलग तरह की डिश बनाते हैं।
Boney Kapoor: श्रीदेवी का यह सपना रह गया अधूरा, बोनी बोले- वे बेटियों को शादी के जोड़े में देखना चाहती थीं

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी अगली फिल्म
वहीं बात करें अभिनेता की फिल्म की रिलीज के बारे में तो अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' 10 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म के अक्षय के अलावा टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगे।
Mrunal Thakur: सीता रामम के बाद तेलुगु फिल्में नहीं करना चाहती थीं मृणाल, फिर दुलकर सलमान की बदौलत ऐसे बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed