Bade Miyan Chote Miyan: स्विमिंग रेस में टाइगर श्रॉफ ने की बेईमानी, अक्षय कुमार के साथ किया पुराना हिसाब बराबर
अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ के साथ प्रैंक किया था और अब टाइगर ने भी बदला लेकर अक्षय के साथ हिसाब बराबर कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाइगर ने की चालाकी
हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने प्रैंक में अक्षय कुमार पर बाजी पलट दी। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर इस पल को कैद करते हुए एक मजेदार वीडियो साझा किया। वीडियो में टाइगर ने अक्षय से स्विमिंग रेस लगाने के लिए कहा, जिसे अक्षय ने उत्साह के साथ मान लिया। हालांकि, जैसे ही अक्षय कूदे तो टाइगर ने चालाकी से उन्हें पछाड़ दिया और पूल में गोता लगाने से पहले फिनिश लाइन तक दौड़ पड़े। इसे देख अक्षय हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि एक बार फिर यह मैच करते हैं।
Villains: इन फिल्मों में हीरो से ज्यादा विलेन ने बटोरीं सुर्खियां, लिस्ट में रणवीर और बॉबी देओल के भी नाम
हिसाब हुआ बराबर
टाइगर ने यह पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हिसाब बराबर बड़े'। इस पर जवाब देते हुए अक्षय ने कहा, 'हिसाब बराबर नहीं छोटे, हिसाब यूं ही चलता रहेगा।' वहीं विशाल मिश्रा ने भी टिप्पणी की और कहा, 'बड़े तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह।' वहीं इस पोस्ट को फैंस समेत कई सितारे खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
Miss World 2024: 71वें मिस वर्ल्ड में भारत की सिनी शेट्टी का जलवा, टॉप 8 प्रतिभागियों में बनाई जगह
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं बात करें 'बड़े मियां छोटे मियां' के बारे में तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। फिल्म में मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।
Alia Bhatt: इन अभिनेत्रियों को अपनी प्रेरणा मानती हैं आलिया भट्ट, बोलीं- 'वह मेरी दोस्त भी हैं और...'