सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Badshah Promises Women Empowerment Song In 4 Months After Summons In Tateeree Row Submitted Written Apology

‘टटीरी’ गाने विवाद में बादशाह ने महिला आयोग से मांगी माफी, महिला सशक्तिकरण के लिए गाना बनाने की कही बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 07 Apr 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Badshah Tateeree Song Row: अपने ‘टटीरी’ गाने को लेकर मचे विवाद में आज रैपर-सिंगर बादशाह को महिला आयोग में तलब किया गया। जानिए माफी मांगते हुए उनकी ओर से क्या कुछ कहा गया…

Badshah Promises Women Empowerment Song In 4 Months After Summons In Tateeree Row Submitted Written Apology
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पिछले दिनों रिलीज हुए अपने गाने ‘टटीरी’ को लेकर रैपर सिंगर बादशाह मुश्किलों में घिर गए थे। अब इस मामले में बादशाह की ओर से उनके वकील अक्षय दहिया आज राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के सामने पेश हुए। उन्हें 'टटीरी' गाने में अश्लील और भद्दा कंटेंट दिखाने के मामले में तलब किया गया था। इसके बाद बादशाह के वकील अक्षय दहिया ने बताया कि उन्होंने आयोग को लिखित माफीनामा सौंप दिया है। साथ ही बादशाह ने महिला सशक्तिकरण पर एक गाना तैयार करने की भी बात कही है।

Trending Videos

महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने का लिया संकल्प
मीडिया से बात करते हुए बादशाह के वकील ने बताया, ‘मैं अपने मुवक्किल की ओर से पेश हुआ। हमने महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने का वादा किया है। बादशाह ने कम से कम पचास बच्चियों को प्रायोजित करने और महिला कल्याण के लिए धन जुटाने वाले कार्यक्रमों का समर्थन करने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गाने के संबंध में हमने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से एक क्रिएटिव काम था, जिसका उद्देश्य महिलाओं या किसी भी समुदाय को बदनाम करना नहीं था।’ सुनवाई के दौरान बादशाह की ओर से आयोग को बताया गया कि वह चार महीने के भीतर महिला सशक्तिकरण पर एक गीत तैयार करेंगे।

एनसीडब्ल्यू की कार्रवाई
एनसीडब्ल्यू ने गीत का संज्ञान लेते हुए इसके बोल और सीन को यौन रूप से उत्तेजक और आपत्तिजनक बताया और महिलाओं के चित्रण पर चिंता व्यक्त की थी। इस मामले ने अश्लीलता और महिलाओं के चित्रण से संबंधित कानूनों पर ध्यान केंद्रित किया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 292 और 294 के तहत अश्लील सामग्री और कृत्यों से संबंधित प्रावधानों की भी जांच की जा सकती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 5699fed21126f4db0f8b456e [title] => National [title_hn] => नेशनल [type] => national [status] => enable [slug] => national [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [created_by] => 71f4cef6-d7b4-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_by] => 1df61886-d238-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_at] => 2016-03-07T00:32:10.959000Z [created_at] => 2016-01-16T08:26:58.879000Z [full_slug] => national [slug_process] => 2 [parent_id] => 5699fed21126f4db0f8b456e [near_by] => Array ( [0] => 55086daa1d3bcd77f28e419dee77d8d0 [1] => 07e5a8c6-d800-11e2-8462-d4ae52bc57c2 [2] => da28d810095053e3713d916a119f00ef ) [hyper_id] => 0 [image] => [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 )