सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Banita Sandhu Supporting Deepika Padukone Demand of working 8 hours

Banita Sandhu: दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम करने वाली डिमांड को सपोर्ट करती दिखीं बनिता, साझा किया एक्सपीरियंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Jun 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार

दीपिका पादुकोण के आठ घंटे काम करने वाली डिमांड के सपोर्ट में कई एक्ट्रेसेस उतर चुकी हैं। हाल ही में फिल्म ‘अक्टूबर’ से मशहूर हुई एक्ट्रेस बनिता संधू ने भी इस मुद्दे पर बात की। अपने वर्किंग एक्सपीरियंस के बारे में बताया।

Banita Sandhu Supporting Deepika Padukone Demand of working 8 hours
बनिता संधू - फोटो : इंस्टाग्राम@banitasandhu
विज्ञापन

विस्तार

कुछ वक्त पहले दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में केवल 6 से 8 घंटे काम करने के लिए शर्त रखी क्योंकि वह अपनी आठ महीने की बेटी पर भी ध्यान देना चाहती थीं। ऐसे में फिल्म से दीपिका को हटा दिया गया। आठ घंटे इंडस्ट्री में काम करने वाले मुद्दे पर कई सेलिब्रिटीज अपनी राय रख चुके हैं। इस लिस्ट में बनिता संधू भी शामिल हो चुकी हैं। 

Trending Videos

काम के घंटों पर रखी अपनी राय 
हाल ही में स्क्रीन को दिए गए एक इंटरव्यू में बनिता संधू ने बताया कि वह करियर के शुरुआती दौर में ही प्रोड्यूसर के खिलाफ खड़ी हो गई थीं। दरअसल, उनसे एक फिल्म में लगभग 18 घंटे काम करवाया गया। बनिता कहती हैं, ‘हॉलीवुड में एक्टर्स, क्रू के सपोर्ट में बहुत सी यूनियन हैं। वहां काम के घंटे तय हैं। मुझे लगता कि किसी की मेंटल हेल्थ को खराब करके, कोई काम करवाना चाहिए। आखिर, फिल्म में काम करना भी एक जॉब ही है, काम के बाद सबको पूरी नींद चाहिए। यह तो सबकी जरूरत है, अधिकार है। जब मैंने बॉलीवुड में काम करना शुरू किया, तो काफी घंटे काम किया। मुझे शुरुआत में लगा कि ऐसे ही काम होता है।’ आगे चलकर इस बात का विरोध बनिता ने किया, जबकि उनको इस बात का अहसास था कि ऐसा करने पर वह इंडस्ट्री से ब्लैक लिस्ट भी हो सकती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Kabir Khan: 8 घंटे काम को लेकर दीपिका के समर्थन में उतरे कबीर खान, आमिर और अक्षय का किया जिक्र 

इन प्राेजेक्ट्स में बनिता आईं नजर
साल 2018 में ‘अक्टूबर’ फिल्म में बनिता संधू वरुण धवन के साथ नजर आईं। यह एक सीरियस लव स्टोरी वाली फिल्म थी। इसके अलावा वह ब्रिटिश सीरीज ‘ब्रिजर्टन 3’ में भी नजर आ चुकी हैं। बनिता ने बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम किया है। 

ये खबर भी पढ़ें:Deepika Padukone: फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने के बाद दीपिका ने उठाया बड़ा कदम, पिता के जन्मदिन पर दी जानकारी

दिलजीत की इस फिल्म में दिखेंगी 
जल्द ही बनिता संधू एक फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने एक डिटेक्टिव का रोल किया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed