फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Before Brahmin Controversy Anurag Kashyap Remains Embroiled In Controversies

Anurag Kashyap: मीटू से लेकर बिग बी पर आरोप लगाने तक, विवादों से रहा अनुराग कश्यप का पुराना नाता

Sun, 20 Apr 2025 05:12 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 20 Apr 2025 05:12 PM IST
सार

Anurag Kashyap In Controversy: अनुराग कश्यप ऐसे निर्देशक हैं, जो अपनी फिल्मों के अलावा विवादों के चलते भी अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। आजकल अनुराग फिर विवादों में घिरे हुए हैं। जानते हैं इससे पहले अनुराग कब-कब विवादों में घिरे रहे।

विज्ञापन
Before Brahmin Controversy Anurag Kashyap Remains Embroiled In Controversies
अनुराग कश्यप - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी शानदार फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों एक बार फिर अनुराग कश्यप विवादों में घिरे हुए हैं। वजह है ब्राह्मण समाज पर की गई उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी। अनुराग कश्यप ‘फुले’ और कुछ एक अन्य फिल्मों के जाति प्रथा और जातिगत आरोपों से जुड़े विवादों में फंसने के बाद जातिवाद के खिलाफ सामने आए थे। लेकिन इस दौरान निर्देशक खुद कुछ ऐसा कह गए जिससे वो ब्राह्मण समुदाय के निशाने पर आ गए। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब अनुराग कश्यप ने विवादित बयान दिए हों या वो विवादों में फंसे हों। वो इससे पहले भी कई मौकों पर विवादों में घिर चुके हैं।

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड पर अक्सर हमलावर रहते हैं अनुराग कश्यप
इस विवाद में अनुराग कश्यप ने पहले सेंसर बोर्ड को घेरा था, लेकिन इस दौरान वो ब्राह्मणों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर गए। जिससे उनके लिए ही मुश्किलें खड़ी हो गईं। हालांकि, अनुराग कश्यप अक्सर ही सेंसर बोर्ड से पंगा लेते रहते हैं। वो पहले भी कई बार सेंसर बोर्ड को अपनी फिल्मों पर लगे कट्स को लेकर क्रिटिसाइज करते रहे हैं। साल 2016 में आई फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर भी अनुराग ने सीबीएफसी को काफी कुछ कहा था। सीबीएफसी का कहना था कि इस फिल्म में पंजाब को गलत तरह से पोट्रे किया जा रहा है।

विज्ञापन

मीटू के भी लगे आरोप
अनुराग कश्यप मीटू में भी घसीटे जा चुके हैं। उन पर अभिनेत्री पायल घोष ने सेक्शुअल मिसकंडक्ट का आरोप लगाया था। पायल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अनुराग पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद नेशनल कमिशन फॉर वुमेन ने भी मामले में हस्तक्षेप किया था। 2020 में मामले में एक एफआईआर दर्ज हुई थी। इस एफआईआर में अनुराग पर पायल ने उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया था। हालांकि, अनुराग ने इन आरोपों को खारिज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: जाति विशेष टिप्पणी कर बुरे फंसे अनुराग कश्यप, वकील ने मुंबई पुलिस मे

Before Brahmin Controversy Anurag Kashyap Remains Embroiled In Controversies
अनुराग कश्यप और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक अग्निहोत्री से विवाद
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप 2022 में ट्विटर पर एक-दूसरे से भिड़ गए थे। एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड पर बात करते हुए कहा था कि आज कल हर कोई पैन इंडिया फिल्में बनाने की कोशिश कर रहा है। पुष्पा और कांतारा जैसी फिल्में आपको बाहर निकलकर अपनी कहानी कहने का साहस देती हैं। इसी गाड़ी पर सवार होकर बॉलीवुड खुद को बर्बाद कर रहा है। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया था और उसे अनुराग का बयान बताते हुए असहमती जताई थी, जिसके बाद अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री को रिसर्च करने की सलाह दी थी। ये ट्विटर वॉर काफी लंबी चली थी।

यह खबर भी पढ़ें: मनोज मुंतशिर की अनुराग कश्यप को खुली चुनौती, कहा- अगर गुर्दे ...

Before Brahmin Controversy Anurag Kashyap Remains Embroiled In Controversies
अनुराग कश्यप और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
जब अमिताभ बच्चन पर भड़के अनुराग कश्यप
हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले अनुराग कश्यप ने 2012 में बिग बी को भी लपेटे में लिया था। अनुराग ने बिग बी पर आरोप लगाए थे कि अपने बेटे अभिषेक की फिल्म ‘खेलें हम जी जान से’ के प्रचार को बढ़ावा देने के लिए बिग बी अपने ओहदे की मदद से फिल्म ‘चटगांव’ की रिलीज में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। इसके अलावा बड़े मामलों पर बिग बी की चुप्पी भी अनुराग को नागवार गुजरती है।
दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर चुप्पी साधे रहने के बाद अमिताभ जब दोबारा सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए थे और लिखा था, ज्यादा परेशान होने की बात नहीं है, बस उन्नीस-बीस का ही फर्क है। तब अनुराग ने उन्हें रिप्लाई देते हुए तंज कसते हुए लिखा था, कि इस बार फर्क उन्नीस बीस का नहीं है सर, इस बार फर्क बहुत बड़ा है। फिलहाल आप कृपया अपनी सेहत का ख्याल रखें। अपने हिस्से का आपने 70 के दशक में ही कर दिया था। तबसे अपने अंदर का बच्चन हम अपने अंदर ले के घूम रहे हैं। इस बार सामने गब्बर हो या लॉयन या फिर शाकाल, हम भी देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed