सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri Power Star Pawan Singh Launched South Movie Dacoit Song Touchbuddy In Gorakhpur

साउथ की फिल्म में दिखी पवन सिंह की पावर; अदिवी शेष की 'डकैत' के गाने में नजर आए भोजपुरी एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 28 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Pawan Singh Song Touchbuddy: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अपनी गायकी के लिए भी मशहूर हैं। बॉलीवुड फिल्मों के बाद अब साउथ फिल्म में उनकी आवाज का जादू चलेगा। फिल्म 'डकैत' से उनका गाना आज लॉन्च हो गया है।

Bhojpuri Power Star Pawan Singh Launched South Movie Dacoit Song Touchbuddy In Gorakhpur
'डकैत' के गाने में पवन सिंह की झलक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता पवन सिंह की सुरीली आवाज का जादू भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड में भी चला है। अब इसका विस्तार हो रहा है और अब साउथ तक उनकी आवाज गूंजने को तैयार है। दरअसल, आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत' में उन्होंने गाना गाया है। फिल्म से उनका 'टच बडी' गाना आज गोरखपुर में भव्य स्तर पर लॉन्च किया गया है।

Trending Videos

Bhojpuri Power Star Pawan Singh Launched South Movie Dacoit Song Touchbuddy In Gorakhpur
पवन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

गोरखपुर में भव्य इवेंट में गाना हुआ लॉन्च
पावर स्टार पवन सिंह आज 'डकैत' का 'टच बडी' गाना लॉन्च करने के लिए गोरखपुर पहुंचे। शाम सात बजे गोरखपुर के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां 'टच बडी' गाना लॉन्च किया गया। पवन सिंह के साथ-साथ क्वीन ऑफ द चार्ट्स कही जाने वाली जोनिटा गांधी ने भी इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है।

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच आगे बढ़ी ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट! जानें किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Power Star Pawan Singh Launched South Movie Dacoit Song Touchbuddy In Gorakhpur
'टच बडी' गाने में पवन सिंह की झलक - फोटो : वीडियो ग्रैब

साउथ लुक में भोजपुरी बोलते दिखे पवन सिंह
फिल्म 'डकैत' का 'टच बडी' गाना यूं तो अदिवी शेष और जोनिटा पर फिल्माया गया है। अदिवी ने अपने डांस मूव्स से चार चांद लगा दिए हैं। मगर, इस गाने में पवन सिंह की झलक भी है और यह उनके फैंस के लिए स्पेशल ट्रीट है। गाने में पवन सिंह साउथ की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए हैं। मगर, गाने में वे भोजपुरी बोलते दिखे हैं।

कब रिलीज होगी 'डकैत'?
इस गाने में हिंदी, साउथ और पंजाबी का तड़का मिला है। गाने में पवन सिंह को देख पावर स्टार के फैन बेहद खुश हैं। बात करें फिल्म 'डकैत' की तो यह अगले महीने यानी अप्रैल में रिलीज होगी। यह फिल्म अब 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। साथ ही, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी अहम रोल में होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed