सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra heaps praise on Ranveer Singh and Aditya Dhar Dhurandhar The Revenge

Dhurandhar 2: प्रियंका चोपड़ा ने की 'धुरंधर द रिवेंज' की तारीफ, रणवीर-आदित्य धर में बारे में लिखी खास बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 01 Apr 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर द रिवेंज' ने भारत में अब तक 904.71 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1,083.07 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। आज प्रियंका चोपड़ा ने 'धुरंधर 2' को लेकर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

Priyanka Chopra heaps praise on Ranveer Singh and Aditya Dhar Dhurandhar The Revenge
प्रियंका चोपड़ा-धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज 14वें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। कई सेलेब्स ने 'धुरंधर 2' की तारीफ की है। वहीं अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की तारीफों के पुल बांधे हैं। 

Trending Videos

प्रियंका ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की है। प्रियंका ने 'धुरंधर द रिवेंज' का एक पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'बधाई हो मेरे दोस्त'। उन्होंने निर्देशक आदित्य धर को भी संबोधित करते हुए लिखा, 'आदित्य, आप एक मिशन पर निकले हुए व्यक्ति हैं। 'धुरंधर' हर मायने में एक अद्भुत फिल्म है। आप सभी के अच्छे काम के लिए धन्यवाद।' प्रियंका ने इस स्टोरी में फिल्म से जुड़े कई कलाकारों और टीम के सदस्यों को भी टैग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'धुरंधर' की स्टार कास्ट
'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज को आज पूरे 14 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। शुरुआती हफ्तों में ही इसने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

'धुरंधर' का कलेक्शन
13वें दिन मंगलवार को 'धुरंधर' ने 27.75 करोड़ रुपये और आज बुधवार को रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 4.79 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो पूरे दिन में बदलेगा। इस फिल्म ने दुनियाभर में अभी तक 1,083.07 करोड़ रुपये और भारत में 904.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।


यह भी पढ़ें: Jana Nayagan: 'जन नायकन' की रिलीज का इंतजार अब खत्म? जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी थलापति विजय की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed