भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में यश कुमार का नाम सरोकारों और कहानी प्रधान फिल्मों के लिए जाना जाता है। सुपरस्टार यश कुमार जल्द ही एक नई फिल्म लेकर भोजपुरी के दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। उनकी इस नई फिल्म का नाम 'एक था जोकर' है, जिसका दूसरा पोस्टर जारी हो चुका है। पोस्टर में यश कुमार पारंपरिक गेट अप में हाथ में चाबुक लिए नजर आ रहे हैं। इस नए पोस्ट में यश का दमदार लुक देखने को मिल रहा है।
Ek Tha Joker: भोजपुरी फिल्म ‘एक था जोकर' का दूसरा लुक हुआ रिलीज, अनोखे गेटअप में नजर आए यह सुपरस्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म के लुक को देखने के बाद हर किसी का ये मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। फिल्म के निर्माता यश कुमार इंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। ये फिल्म एक अद्भुत कहानी पर आधारित है, जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर हुआ है। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए यश कुमार कहते हैं, 'एक था जोकर' फिल्म की कहानी मैंने खुद लिखी है, जिस पर हमने खूब मेहनत की है। हमारी सोच यह थी कि हम ऐसी फिल्म लेकर आए जो अब तक भोजपुरी स्क्रीन पर दर्शकों ने नहीं देखी है।' उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ म्यूजिक को भी अलग लेवल पर ले जाने की तैयारी है।
यश कुमार आगे कहते हैं, 'हम जल्द ही फिल्म की बाकी कास्टिंग को लेकर भी घोषणा करेंगे। हमारी कोशिश होगी कि इस फिल्म को हम इसी साल रिलीज करें। फिलहाल हमें फिल्म के शूटिंग की ओर फोकस करना है।' फिल्म 'एक था जोकर' के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा,शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी हैं।
आपको बता दें कि फिल्म ‘एक था जोकर' के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा, शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी हैं। कथा यश कुमार और पटकथा व संवाद एस. के. चौहान का है। छायांकन जहांगीर सैयद संकलन गुर्जन्ट सिंह का है। मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार, कला अवधेश राय और कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह हैं।
यह भी पढ़ें: कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनेगी फिल्म? दिवंगत दर्जी के बेटे ने किया खुलासा