फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Singer actor Khesari Lal Yadav Shilpi Raj new Holi special Song Holi Paral Ba 4 Ke Released

फाल्गुन की दस्तक से पहले खेसारी लाल पर चढ़ा रंगों का सुरूर; रिलीज किया होली स्पेशल गाना

Wed, 28 Jan 2026 09:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Jan 2026 09:40 AM IST
सार

Khesari Lal Holi Special Song: होली का त्योहार हो और खेसारी लाल यादव के गाने न हों? ऐसा भला कैसे हो सकता है! त्योहार की आमद से पहले भोजपुरी सिंगर होली स्पेशल सॉन्ग लेकर आए हैं, जो आज बुधवार को रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Bhojpuri Singer actor Khesari Lal Yadav Shilpi Raj new Holi special Song Holi Paral Ba 4 Ke Released
खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग के लिए भी खूब मशहूर हैं। फैंस उनके गानों के लिए क्रेजी रहते हैं। नए साल में उनके 'रुमालिया' और 'ओ पिया' सहित कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अब फाल्गुन माह की दस्तक से पहले वे फैंस के लिए होली स्पेशल गाना लेकर आए हैं। 

विज्ञापन

Bhojpuri Singer actor Khesari Lal Yadav Shilpi Raj new Holi special Song Holi Paral Ba 4 Ke Released
खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब

शिवानी गुप्ता के साथ जमी केमिस्ट्री
खेसारी लाल के नए गाने का टाइटल 'होली परल बा 4 के' है। दरअसल, यह त्योहार मार्च में चार तारीख को पड़ रहा है। गाने के टाइटल में उन्होंने यह तारीख मेंशन कर दी है। गाना बुधवार को सुबह West Bhojpuri4 के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने में खेसारी शिवानी गुप्ता के साथ नजर आए हैं।



दर्शकों को पसंद आया खेसारी का गाना
गाने की थीम होली का त्योहार और हंसी मजाक है। दरअसल, इसमें जीजा साली के रिश्ते और होली के त्योहार पर होने वाले हंसी-मजाक को दिखाया है। म्यूजिक, खेसारी के डांस और रंगों की फुहार के साथ गाना सुनने और देखने दोनों तरीके से मजेदार है। इस फेस्टिवल सॉन्ग को खेसारी के फैंस पसंद कर रहे हैं। इस पर यूजर्स के पॉजिटिव रिएक्शन आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: क्यों चर्चा में रहते हैं विजय देवरकोंडा? जानिए 'राणा बाली' अभिनेता की नेटवर्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Singer actor Khesari Lal Yadav Shilpi Raj new Holi special Song Holi Paral Ba 4 Ke Released
'डीजे खेसारी' - फोटो : इंस्टाग्राम

खेसारी लाल का वर्क फ्रंट
खेसारी लाल यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो गानों की बीच वे अपनी नई फिल्म को लेकर भी तैयारियां कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म है, 'डीजे खेसारी'। इस भोजपुरी फिल्म का बीते दिनों फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। इसे जितेंद्र कुमार राय और अमृत कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Global Music Junction Bhojpuri (@gmjbhojpuri)


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed