नए साल में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फैंस को देंगे धमाकेदार सरप्राइज, शेयर किया पोस्ट
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नए साल में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐसा उन्होंने खुद कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के चर्चित स्टार हैं। फैंस उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। साथ ही उनकी सिंगिंग का जादू भी खूब चलता है। बीता वर्ष उनके लिए काफी खास रहा। अब नए साल में भी फैंस को वे बड़ा सरप्राइज देंगे। वह क्या होगा, इसका खुलासा भी खेसारी जल्द करेंगे। ऐसा उन्होंने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है।
खेसारी के हालिया पोस्ट से मिला संकेत
अभिनेता खेसारी लाल यादव ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें वे नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह उनकी फ्रंट साइज इमेज नहीं हैं। एक्टर हैट लगाए नजर आ रहे हैं। वे जादूगर जैसे लिबास में दिख रहे हैं। वे जिस तरफ देख रहे हैं, वहां सामने मेला जैसी रौनक है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'कुछ बड़ा सरप्राइज बा आप सब के लिए। बहुत जल्द'। इसके साथ खेसारी ने फायर इमोजी और रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
फैंस हुए उत्साहित
खेसारी ने अपनी किसी नई फिल्म का पोस्टर शेयर किया है या इसका ताल्लुक उनके किसी नए गाने से है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। वे जल्द इसे लेकर अपडेट साझा करेंगे। लेकिन, फिलहाल उनके इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'जियो जियो खेसारी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साल 2026 में ट्रेडिंग स्टार खेसारी का सिक्का ही चलेगा'। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'सरप्राइज का बेसब्री से इंतजार है'।
'बुलबुल' गाना कर रहा ट्रेंड
खेसारी लाल फिलहाल अपने हालिया रिलीज सॉन्ग 'बुलबुल' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। यह साल 2026 में रिलीज खेसारी का पहला गाना है, जो 02 जनवरी को ही रिलीज हुआ। बता दें कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे छपरा सीट से उम्मीदवार थे। हालांकि, वे चुनाव हार गए।
View this post on Instagram