फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bihar Day: Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Demands Constitutional Status For Bihari Language shares Post

बिहार दिवस पर क्यों नाराज हुए खेसारी लाल यादव? सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर रखी ये मांग

Sun, 22 Mar 2026 10:55 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 22 Mar 2026 10:55 PM IST
सार

Khesari Lal Yadav On Bihar Day: रविवार 22 मार्च को बिहार दिवस पर खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने खुद के बिहारी होने पर गर्व जताया है। मगर, वे नाराजगी भी जाहिर करते दिखे हैं।

विज्ञापन
Bihar Day: Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav Demands Constitutional Status For Bihari Language shares Post
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज 22 मार्च को बिहार अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने खुद को प्राउड बिहारी बताया है। मगर, साथ ही उनका दुख भी छलक आया है। बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही इसकी डिमांड की है।

विज्ञापन


खेसारी ने बिहार दिवस पर क्या कहा?
खेसारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसक जरिए उनका कहना है कि पहले विदेश में बिहारियों का होना मजबूरी था, लेकिन अब वे धीरे-धीरे ताकत बन चुके हैं। साथ ही कहा कि हर बिहारी को खुद पर गर्व होना चाहिए। खेसारी ने लिखा है, 'विश्व के हर कोने में बिहारी पसर गए है और जो शायद पहले मजबूरी रही होगी लेकिन अब ताकत होनी चाहिए। बिहारी और बिहार को अब बस अच्छा ब्रांडिंग चाहिए। ये दुनिया कॉस्मेटिक हो चुकी हैं और हम बिहारी आज भी कॉस्मेटिक को ढोंग समझते हैं'। 
विज्ञापन


खेसारी ने रखी बिहारी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग
भोजपुरी एक्टर ने आगे लिखा है, 'राजनेताओं को बिहारी का ईगो जगाकर संसद और विधानसभा तक जाना है, लेकिन जब बात भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की हो तो सब बहाना खोजते हैं। यकीन मानिए जो इमेज बिहारी की बिहार से बाहर बनाई गई हैं, ठीक वही इमेज भारतीय की भारत से बाहर है। अब चीजें बदल रही हैं। ट्रेडिशनल मीडिया दुनिया को भारत का अच्छा इमेज दिखा रहा हैं तो अब ब्रांड बिहार भी लोगो को दिखाना चाहिए'। 
विज्ञापन
विज्ञापन



'बिहारी होने पर गर्व करिए'
खेसारी लाल यादव ने आगे लिखा है, 'बिहारी हैं तो प्राउड कीजिए। अंदर और बाहर दोनों से गर्व करिए। इक्कठा रहेंगे तो वो दिन दूर नहीं, जब हर नॉन बिहारी भी बिहार दिवस की शुभकामनाएं गर्व से देगा और एक बिहारी और बिहार का योगदान उसकी जिंदगी में क्या है, वो दुनिया को बताएगा। बिहारी होने पर गर्व महसूस करिए'। खेसारी की इस बात पर अधिकांश नेटिजन्स भी उनसे सहमत दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed