आज के समय में फिल्मी सितारे अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर क्या कुछ नहीं करते हैं। भोजपुरी की अभिनेत्रियों को सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली हुई है। जैसा की हम जानते है आज इंटरनेट की दुनिया हम सब की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में फिल्मी सितारे भी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने लगे हैं। बॉलीवुड हो या भोजपुरी इंडस्ट्री सभी कलाकार सोशल मीडिया खासकर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ना पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर इनकी फोटो और वीडियो भी ट्रेंड में रहती हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते है की लोगों के दिलों में जगह बना चुकी इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के इंस्टाग्राम पर कितने दीवाने हैं।
Bhojpuri Top Actress: सोशल मीडिया पर गरदा उड़ाती हैं ये भोजपुरी हसीनाएं, जानिए कौन-कौन लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षरा सिंह
इस लिस्ट में टॉप पर भोजपुरी बॉस लेडी अक्षरा सिंह का नाम आता है। अपने दम पर कामयाबी हासिल करने वाली अक्षरा, सोशल मीडिया पर फैंस से बातचीत भी करती रहती हैं। अक्षरा का क्यूट और सरल स्वभाव लोगों को काफी पसंद आता है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली अभिनेत्री हैं और उन्हें इंस्टाग्रम पर 5.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा विवाह 2, रांची के राजा राजकुमार और माँ तुझे सलाम जैसी हिट मूवीज में काम कर चुकी हैं।
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक मोनालिसा इतनी फेमस एक्ट्रेस हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मोनालिसा अब तक भोजपुरी सिनेमा में लगभग 125 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं अभिनेत्री सोशल मीडिया पर फैंस के साथ खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट्स साझा करती रहती हैं। मोनालिसा फैंस के दिलों को धड़काने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। बता दें की इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 5.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
रानी चटर्जी
इसके बाद भोजपुरी सिनेमा की दमदार और हॉट अभिनेत्री रानी यानी रानी चटर्जी का नंबर आता है। 450 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकी रानी चटर्जी आज भी सुपर हॉट और बोल्ड नजर आती हैं। रानी एक अच्छी गायिका भी हैं। बता दें की रानी को इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
आम्रपाली दुबे
ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जितनी खूबसूरत दिखती हैं, उतने ही प्यारे उनकी तस्वीरें और वीडियोज होते हैं। आम्रपाली दुबे ने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस किरदार में उन्हें बहुत पसंद किया गया। इस बात का सबूत है उनका सोशल मीडिया। अभिनेत्री आम्रपाली के इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं।