फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravi Kishan: अभिनय से लेकर राजनीति तक में मेहनत के दम पर खड़ी की कामयाबी की नई मिसाल, आसान नहीं रवि किशन का सफर

Mon, 17 Jul 2023 09:25 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 17 Jul 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan Birthday know networth income car collection about actor politician
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर रवि किशन को भला कौन नहीं जानता। उनकी एक्टिंग का डंका पूरी फिल्म इंडस्ट्री में बजता है। भले ही उन्होंने बॉलीवुड से अपने करियर की शुरुआत की हो लेकिन उन्हें असली पहचान भोजपुरी सिनेमा में मिली। सिनेमा के साथ राजनीति में भी रवि किशन ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 17 जुलाई 1979 में जन्में रवि किशन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं...

Ravi Kishan Birthday know networth income car collection about actor politician
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

जौनपुर जिले की केराकट तहसील में जन्मे रवि किशन का बचपन गरीबी में गुजरा। इनके पिता पंडित श्याम नारायण शुक्ला पुजारी थे। रवि किशन के पिता उन्हें पढ़ा-लिखाकर अपनी तरह पुजारी बनाना चाहते थे लेकिन रवि किशन को यह पसंद नहीं था। उनके मन में बॉलीवुड और मुंबई के सपने शुरू से थे। एक समय ऐसा भी आया कि वह घर से भागकर सपनों की नगरी मुंबई चले गए। यहां से उनके संघर्ष का जो सिलसिला चला वह लंबा था। रवि किशन वर्षों तक अच्छा किरदार पाने के लिए मुंबई की सड़कों पर भटकते रहे।

Ravi Kishan Birthday know networth income car collection about actor politician
रवि किशन - फोटो : social media

आर्थिक तंगी को रवि किशन ने अपने संघर्ष का कभी रुकावट नहीं बनने दिया। वे मुंबई में लगातार परेशानियों से जूझते रहे। कठिनाइयों से उन्होंने हार नहीं मानी। फिर एक समय वह भी आया जब बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा ने उन्हें सलाम किया। कम समय में ही उन्होंने हिंदी, भोजपुरी, दक्षिण की फिल्मों में अपना नाम कमाया। भोजपुरी के वे सुपरस्टार बनकर उभरे। 

यह भी पढ़ें: बर्थडे पर विक्की संग समंदर किनारे रोमांटिक हुईं कटरीना, खूबसूरत तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan Birthday know networth income car collection about actor politician
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन ने फिल्म तेरे नाम के लिए रवि किशन ने सर्वश्रेष्ठ सह- अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। वहीं 2005 में आई उनकी भोजपुरी फिल्म 'कब होई गवनवा हमार' को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वे ऐसे अभिनेता बने जिन्हें एक साथ हिंदी और भोजपुरी की राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्मों का हिस्सा होने का गौरव मिला।

यह भी पढ़ें: टीआरपी को लेकर दबाव महसूस कर रहे रोहित शेट्टी? परफॉर्मेंस प्रेशर को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
Ravi Kishan Birthday know networth income car collection about actor politician
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के अलावा रवि किशन छोटे पर्दे के कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहा चुके हैं। वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' और 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुके हैं। इन दोनों शो ने ही उन्हें छोटे पर्दे पर काफी लोकप्रिय दिलाई थी। रवि आज न केवल फिल्मों में बल्कि राजनीति में भी सक्रिय हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में वो यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से भाजपा के टिकट पर खड़े हुए और जीत दर्ज की थी। 

यह भी पढ़ें:  ट्विटर की बदली नीतियों का शाहरुख को फिर मिला फायदा, बायकॉट गैंग की तमाम कोशिशें फेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed