सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhooth Bangla Day 11 Box Office Akshay Kumar Rajpal Yadav Paresh Rawal Tabu film Collection and latest Earning

Bhooth Bangla Box Office: सोमवार आते ही फिर गिरा 'भूत बंगला' की कमाई का मीटर; जानिए 11वें दिन कितने कमाए?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 27 Apr 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhooth Bangla Collection: अक्षय कुमार अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने बीते दो दिन वीकएंड पर जमकर कमाई की। आज सोमवार को इसकी कमाई पर क्या असर पड़ा है? जानिए

Bhooth Bangla Day 11 Box Office Akshay Kumar Rajpal Yadav Paresh Rawal Tabu film Collection and latest Earning
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में अच्छा-खासा उछाल देखा गया था। मगर, आज सोमवार को इसने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए

Trending Videos

Bhooth Bangla Day 11 Box Office Akshay Kumar Rajpal Yadav Paresh Rawal Tabu film Collection and latest Earning
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

'भूत बंगला' का बीते दस दिनों का कलेक्शन

फिल्म 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म ऐसे वक्त में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जब हर तरफ सिर्फ 'धुरधर द रिवेंज' का दबदबा था। 'धुरंधर 2' के सामने कोई फिल्म रिलीज ही नहीं हुई और जो रिलीज हुईं वो टिक न सकी। मगर, 'भूत बंगला' ने आकर दर्शकों को खूब आकर्षित किया। 

 

  • 'भूत बंगला' ने ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू में 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • पहले वीक इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 84.40 करोड़ रुपये रहा।
  • शुक्रवार को आठवें दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • शनिवार को नौवें दिन कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये रहा था।
  • वहीं, बीते दिन रविवार को फिल्म ने और शानदार प्रदर्शन करते हुए 12.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhooth Bangla Day 11 Box Office Akshay Kumar Rajpal Yadav Paresh Rawal Tabu film Collection and latest Earning
'भूत बंगला' - फोटो : अमर उजाला

दूसरे सोमवार कितना किया कलेक्शन?
बीते शनिवार और रविवार को 'भूत बंगला' के कलेक्शन में इजाफा हुआ था। मगर, वीकडे की शुरुआत होते ही कमाई में भी कमी आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने आज सोमवार को 2.05 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 115.45 करोड़ रुपये हो गया है।

Bhooth Bangla Day 11 Box Office Akshay Kumar Rajpal Yadav Paresh Rawal Tabu film Collection and latest Earning
भूत बंगला में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

बजट के मुताबिक कहां है फिल्म?
फिल्म 'भूत बंगला' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 120 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म को सुपरहिट का दर्जा हासिल करने के लिए अभी और यात्रा तय करनी है। गौर करने वाली बात यह भी है कि फिल्म के आसपास 'धुरंधर 2' के अलावा अगले तीन दिनों तक कोई और बॉलीवुड फिल्म मुकाबले में नहीं हैं। मगर, शुक्रवार 01 मई को जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' आ रही है। ऐसे में 'भूत बंगला' पर क्या असर पड़ता है? देखना दिलचस्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed