फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bhooth bangla film maker priyadarshan revealed why his film is different from dhurandhar the revenge

प्रियदर्शन ने बताया क्यों 'धुरंधर द रिवेंज' से खास है 'भूत बंगला'; जानें सिर्फ कॉमेडी फिल्में बनाने की असल वजह

Tue, 24 Mar 2026 06:52 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Mar 2026 06:52 PM IST
सार

Priyadarshan On Dhurandhar 2: फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने अपने कॉमेडी फिल्म बनाने का उद्देशय फैंस के साथ साझा किया। साथ ही बताया कि उनको धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कोई डर नहीं।
 

विज्ञापन
bhooth bangla film maker priyadarshan revealed why his film is different from dhurandhar the revenge
अक्षय कुमार, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर -2' अनुमान के मुताबिक जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म की सफलता का अनुमान लगाते हुए कई मेकर्स ने अपनी रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी थी। मगर फिल्म 'भूत बंगला' के निर्देशक प्रियदर्शन पूरी तरह आश्वस्त हैं। उनका कहना है कि उनकी फिल्म पर 'धुरंधर 2' की सफलता का प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


'धुरंधर 2'  से कोई मुकाबला नहीं
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' आगामी 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कमाई को लेकर निर्देशक प्रियदर्शन को कोई संदेह नहीं है। हाल ही में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने कहा कि 'धुरंधर 2' को आक्रामक सीन्स की वजह से बच्चों के साथ नहीं देख सकते, मगर 'भूत बंगला' एक ऐसी फिल्म है जिसे आप बच्चों के साथ भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

bhooth bangla film maker priyadarshan revealed why his film is different from dhurandhar the revenge
प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों बनाते हैं सिर्फ कॉमेडी फिल्में ?
निर्देशक प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ कई फिल्में की हैं। इनमें 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला' और 'भूल भुलैया' जैसी हिट शामिल हैं। उन्होनें कहा, 'मैं सोचता हूं कि लोग अलग-अलग कहानियां देखना पसंद करते हैं। ‘भूत बंगला’ पूरी तरह से एक मनोरंजक फिल्म है। जो लोगों को पूरी तरह बांधकर रखेगी।
हमने फिल्म में किसी भी तरह का कोई डबल मीनिंग डायलॉग नहीं रखा। इसे बच्चों के साथ भी देखा जा सकता है। इस बात को मैंने अपने करियर की शुरूआत से ही एक आदर्श बना कर रखा है। मैं इंटेंस ड्रामा वाली फिल्में बनाने से बचता हूं।'

अक्षय के अलावा नजर आएंगे ये कलाकार
‘भूत बंगला’ को लेकर प्रियदर्शन ने बताया कि इस फिल्म में भी कई ऐसे सीन हैं जो बेहद तनावपूर्ण हैं, लेकिन इसमें कई कॉमेडी सीन भी हैं। तो यह एक अच्छा संयोजन है। लोगों को दोनों पसंद आते हैं।  ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed