फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 17 Fame Mannara Chopra asked this thing as a gift from Priyanka Chopra Nick Jonas netizens trolled

Mannara Chopra: मन्नारा ने प्रियंका और निक से तोहफे में मांगी यह खास चीज, लोगों ने दे दिया 'ओवरएक्टिंग' का टैग

Thu, 01 Feb 2024 12:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 01 Feb 2024 12:37 PM IST
सार

मन्नारा टॉप 3 का हिस्सा बनकर भी बेहद खुश हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया कि बहन प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें कैश गिफ्ट भेजने की रिक्वेस्ट की थी, जिसे लेने से उन्होंने मना कर दिया था। आइए जानते हैं कि मन्नारा ने ऐसा क्यों किया।

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Fame Mannara Chopra asked this thing as a gift from Priyanka Chopra Nick Jonas netizens trolled
मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 जीतकर ट्रॉफी मुंबई के डोंगरी लेकर आ चुके हैं। वहां, उनके फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।  इस शो में अभिषेक कुमार दूसरे स्थान पर रहे और मन्नारा चोपड़ा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मन्नारा टॉप 3 का हिस्सा बनकर भी बेहद खुश हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया कि बहन प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें कैश गिफ्ट भेजने की रिक्वेस्ट की थी, जिसे लेने से उन्होंने मना कर दिया था। आइए जानते हैं कि मन्नारा ने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन


प्रियंका ने मन्नारा से की थी यह रिक्वेस्ट
बिग बॉस 17 में सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल करने वाली मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में शो के समापन के बाद अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा और जीजा निक जोनस के साथ दिल खोलकर बातचीत की। विनर की ट्रॉफी से चूकने के बावजूद, मन्नारा ने अपनी बिग बॉस यात्रा के दौरान प्रियंका के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अब एक बातचीत में मन्नारा ने प्रियंका और निक के साथ अपनी दो घंटे की बातचीत को लोगों से शेयर किया है।
विज्ञापन


प्रियंका ने की मन्नारा की तारीफ
मन्नारा ने बताया कि प्रियंका ने बिग बॉस 17 में परिवार के नाम पर गेम न खेलने के लिए उनकी प्रशंसा की। मन्नारा ने कहा, "प्रियंका ने कहा मुझे तुम पर बहुत गर्व है, तूने परिवार के नाम पे गेम नहीं खेला। तूने बोला मेरे बारे में बात करो।''अभिनेत्री ने आगे खुलासा किया कि प्रियंका और निक ने उन्हें कैश गिफ्ट भेजने की रिक्वेस्ट की थी ,  लेकिन मन्नारा ने इसे लेने से इंकार कर दिया और कहा कि उन्हें पैसों से ज्यादा कपड़ों की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता को हराकर खुश हैं मन्नारा!
बता दें कि सोशल मीडिया पर सभी मन्नारा को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा कई लोग दावा कर रहे हैं कि मन्नार सेकंड रनरअप बनने से ज्यादा अंकिता को शो में हराने से खुश हैं। उन्हें पता था कि वे कभी ट्रॉफी नहीं जीतेंगी, लेकिन उन्हें अंकिता को हराना था और उनका घमंड तोड़ना था और वे ऐसा कर चुकी हैं। इसलिए वे बेहद खुश भी हैं। 

Animal Park: 'एनिमल पार्क' में दिखेगा रणविजय-कबीर सिंह का खौफनाक अवतार? शाहिद के इस बयान ने मचाई हलचल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed